Thursday, November 12, 2026 9:30 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में चार दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में तीसरी बच्ची के दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया के लक्षण मिले हैं।

by SYED BUSHRA
12/11/2026
Lucknow Three Children Death

 Lucknow three children death:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र स्थित खंडसरा गांव में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। महज चार दिनों के भीतर तीनों बच्चों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों को पहले हल्का बुखार आया था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान या अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का दावा है कि तीनों बच्चों की मौत के समय उनकी नाक और मुंह से खून निकला था। लगातार दो बच्चों की मौत के बाद भी शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, गुरुवार सुबह तीसरे बच्चे की मौत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी।

9 नवंबर को हुई पहली मौत, दूसरे दिन दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम

परिवार के मुखिया आशीष कुमार के तीन बच्चों की मौत अलग-अलग दिनों में हुई। जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर को उनके तीन वर्षीय बेटे दिव्यांश की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे खेलते समय उसे हल्का बुखार आया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026

इसके अगले दिन यानी 10 नवंबर को सात वर्षीय बेटे कार्तिक की भी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसे भी पहले बुखार आया और फिर हालत गंभीर हो गई। कुछ ही समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। लगातार दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने दोनों बच्चों के शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया था।

तीसरी बच्ची लक्ष्मी की नहीं बची जान

परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा, जब 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की भी तबीयत बिगड़ गई। 10 नवंबर की रात उसे बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की लगातार मौत होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

एक्स-रे रिपोर्ट में गंभीर निमोनिया

तीसरी बच्ची की मौत के बाद सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम खंडसरा गांव पहुंची। टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अतुल वर्मा और सीएचसी माल के अधीक्षक डॉ. धनंजय कुशवाहा शामिल रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, मृत बच्ची लक्ष्मी की ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, छाती के एक्स-रे में दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती निरीक्षण में फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों ने तीनों बच्चों की मौत का तरीका एक जैसा बताया है। फिलहाल उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।

लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर पहले दफनाए गए दोनों बच्चों के शवों को भी कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा सकता है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Posts

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

November 4, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

September 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

September 19, 2026

POPULAR POST

Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

November 11, 2026

LATEST

Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India