Saturday, November 7, 2026 6:56 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘गुस्ताखे-रसूल की एक सजा’ के नारे से हिला मुजफ्फरनगर, पैगम्बर मोहम्मद पर अभद्र पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

‘गुस्ताखे-रसूल की एक सजा’ के नारे से हिला मुजफ्फरनगर, पैगम्बर मोहम्मद पर अभद्र पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक दुकानदार की आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। गुस्साए हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया और आरोपी की दुकान पर पथराव किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और इलाके में शांति बहाल करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

by Mayank Yadav
20/10/2024
Muzaffarnagar

Muzaffarnagar dispute: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में सोशल मीडिया पर एक दुकानदार द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने से साम्प्रदायिक तनाव भड़क गया। घटना की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और कोतवाली के निकट जाम लगाकर प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान पर पथराव किया और धार्मिक नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हालात को काबू में किया। इलाके में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है।

Muzaffarnagar के बुढ़ाना कस्बे में स्थित मौहल्ला शाहवाड़ा निवासी अखिल उर्फ विक्की त्यागी की एक दुकान है। आरोप है कि विक्की ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी पोस्ट की, जिसके बाद इलाके में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। पोस्ट के वायरल होते ही मुस्लिम समाज के हजारों लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने विक्की की दुकान पर पथराव किया और कोतवाली की तरफ कूच किया। कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें मेन रोड पर ही रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी।

बहराइच के बाद जला बरेली… दंगे की आग से माहौल हुआ ख़राब… पुलिस की कई कंपनियां तैनात

Muzaffarnagar, UP: Abhishek Singh, SSP, says, "On October 19 in Budhana, Muzaffarnagar, a person posted a controversial message, leading the Muslim community to file a complaint at Budhana police station. The person was immediately registered for the offense, but rumors spread… pic.twitter.com/FTzrCpAkE5

— IANS (@ians_india) October 20, 2024

RELATED NEWS

No Content Available

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और जल्द से जल्द आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जमीयत-उलमाए-हिंद के नेता आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अखिल त्यागी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस हवालात में बंद कर चुकी है, जिससे माहौल शांत हुआ और जाम हटा लिया गया।

Muzaffarnagar, Budhana.

A man named "Akhil Tyagi" made a derogatory remark in the name of Allah, Muslims reached the police station in large numbers and protested, police arrested Akhil. pic.twitter.com/KpMXVrjT4h

— هارون خان (@iamharunkhan) October 19, 2024

इस बीच, Muzaffarnagar एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि Muzaffarnagar पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को घटना के 15-20 मिनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, इलाके में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिससे भीड़ कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने हालात को काबू में किया और इलाके में फ्लैग मार्च निकालकर स्थिति को पूरी तरह शांत कर दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। पूरे कस्बे में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है, और प्रशासन द्वारा सभी को शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Karwa Chauth

जिसके लिए दिए जीवन के 3 साल... उसी को छोड़ हुई फरार... करवा चौथ पर हुआ ऐसा काण्ड

Ahoi Ashtami व्रत 2024 कब है ? क्या है पूजा का महत्व.. यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त

Ahoi Ashtami व्रत 2024 कब है ? क्या है पूजा का महत्व.. यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त

Jaipur Crime

RSS का चल रहा था खीर वितरण समारोह, तभी हो गई चाकूबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

POPULAR POST

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India