Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पाकिस्तानी मंत्री की इंटरनेशनल बेइज्जती: झूठ बोले, एंकर ने दिखाया आइना, VIDEO वायरल

पाकिस्तानी मंत्री की इंटरनेशनल बेइज्जती: झूठ बोले, एंकर ने दिखाया आइना, VIDEO वायरल

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने इंटरव्यू में झूठे दावे किए, लेकिन इंटरनेशनल एंकर ने पुराने बयानों और लादेन का हवाला देकर उनकी ऐसी बेइज्जती कर दी कि वीडियो वायरल हो गया।

by Mayank Yadav
07/05/2025
Atta Tarar

Atta Tarar Interview: भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में सफाई देता फिर रहा है, लेकिन उसके मंत्री अताउल्लाह तराड़ की एक इंटरव्यू के दौरान हुई बेइज्जती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। स्काई न्यूज के एक इंटरनेशनल शो में जब तराड़ भारत पर आरोप मढ़ रहे थे, तभी एंकर ने उन्हें उन्हीं के देश के नेताओं के पुराने बयानों से घेर लिया। आतंकियों को पनाह देने के मुद्दे पर पाकिस्तानी मंत्री झूठ पर झूठ बोलते रहे, लेकिन एंकर ने परवेज़ मुशर्रफ, ख्वाजा आसिफ और यहां तक कि ओसामा बिन लादेन की एबटाबाद में मौजूदगी का हवाला देते हुए उन्हें बुरी तरह एक्सपोज कर दिया। यह इंटरव्यू पाकिस्तान के दावों की पोल खोलने वाला साबित हुआ।

“There are no terror sites in Pakistan” 😂

Even die hard Pakistanis don’t believe in this.
pic.twitter.com/kh9Nh9hlNO

— Harris Sultan (@TheHarrisSultan) May 7, 2025

स्काई न्यूज पर पाकिस्तानी मंत्री की बोलती बंद

पाकिस्तान के सूचना मंत्री Atta Tarar ने दावा किया कि भारत ने पांच स्थानों पर हमला कर नागरिकों को मारा, जबकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को मौके पर ले जाने का कार्यक्रम तय था। जब उनसे पूछा गया कि भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई आतंकी कैंप नहीं हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

एंकर ने सुनाए पुराने पाक कबूलनामे

एंकर ने Atta Tarar को याद दिलाया कि पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ही हाल में कहा था कि पाकिस्तान ने आतंकियों को सालों तक समर्थन दिया। उन्होंने परवेज़ मुशर्रफ, बेनज़ीर भुट्टो और बिलावल भुट्टो के बयानों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, “2018 में अमेरिका ने फंडिंग बंद कर दी थी क्योंकि पाकिस्तान आतंकियों को आश्रय दे रहा था।” इस पर तराड़ बौखला गए और सफाई देने लगे कि रक्षा मंत्री की बातों को गलत समझा गया।

‘लादेन भी तो आपके यहां मिला था’

जब Atta Tarar ने खुद को आतंक के खिलाफ फ्रंटलाइन स्टेट बताया तो एंकर ने तुरंत पलटवार किया कि ओसामा बिन लादेन भी तो पाकिस्तान में मिला था। उन्होंने सवाल किया कि अगर पाकिस्तान के पास सबूत हैं तो वह उन्हें इंटरनेशनल फोरम पर क्यों नहीं पेश करता? क्या यह सब सिर्फ प्रोपेगैंडा नहीं है?

तराड़ बोले- भारत ने बिना जांच हमला किया

पाक मंत्री Atta Tarar ने कहा कि पहलगाम हमले की जांच के लिए पाकिस्तान तैयार था और वह UN तथा अन्य देशों को शामिल करना चाहता था, लेकिन भारत ने हमला कर दिया। इंटरव्यू में बार-बार बौखलाते तराड़ अंत में सिर्फ यह कहते रह गए कि भारत हमारी शांति की भावना को कमजोरी न समझे, नहीं तो जवाब तीखा होगा।

Operation Sindoor: भारतीय सेना की कार्रवाई पर बॉलीवुड सेलेब्स की गूंज, देशभक्ति में डूबे दिखे सितारे

Related Posts

No Content Available
Next Post
Uttar Pradesh Mock Drill 2025

Mock drill In UP: सुरक्षा का अभ्यास, सतर्कता की तैयारी आज कितने जिलों में होगा हवाई हमले जैसे हालात का रिहर्सल

पाक को बता दी भारत में क्या होती है ’एक चुटकी सिंदूर’ की कीमत, जानिए बदलापुर के लिए क्यों चुना मंगलवार का दिन

पाक को बता दी भारत में क्या होती है ’एक चुटकी सिंदूर’ की कीमत, जानिए बदलापुर के लिए क्यों चुना मंगलवार का दिन

Operation Sindoor

Operation Sindoor पर सेना की ब्रीफिंग, 'जवाब में नहीं.. जरूरत में किया एक्शन' बोले विदेश सचिव

POPULAR POST

Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ  कैद

Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ कैद

November 2, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India