Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Case:अदालत के किस आदेश पर राजनीति गरमाई,अखिलेश यादव ने बीजेपी और पुलिस पर क्या कसा तंज

Sambhal Case:अदालत के किस आदेश पर राजनीति गरमाई,अखिलेश यादव ने बीजेपी और पुलिस पर क्या कसा तंज

संभल हिंसा मामले में कोर्ट ने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। फैसले के बाद अखिलेश यादव ने पुलिस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

by SYED BUSHRA
15/01/2026
sambhal violence case court order

Sambhal Violence Case:संभल हिंसा मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। चंदौसी स्थित कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर और कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।अखिलेश यादव ने कहा कि अब इन पुलिसकर्मियों को बचाने कोई नहीं आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे थे और अब उन्हें अपने किए का हिसाब देना होगा।

अखिलेश यादव का बीजेपी और पुलिस पर तंज

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले बैठकर बीजेपी के फार्मूले को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का पहला फार्मूला है, पहले इस्तेमाल करो और फिर बर्बाद कर दो। दूसरा फार्मूला यह है कि बीजेपी में कोई किसी का सगा नहीं होता।

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि कुछ बड़े पुलिस अधिकारी कोर्ट के आदेश को गलत बता रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या इसे अदालत की अवमानना नहीं माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता की खुशामद में जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।

RELATED NEWS

Sambhal violence FIR court police

Sambhal Violence Case: फायरिंग मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश, एसपी बोले नहीं करेंगे, कोर्ट, पुलिस आमने-सामने

January 14, 2026

पुलिस करेगी कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील

संभल जिले के पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि वे अदालत के इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी और इस आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाएगी।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभांशु सुधीर ने यह आदेश 9 जनवरी को उस याचिका पर दिया था, जो हिंसा में घायल एक युवक के पिता ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि उनके बेटे को पुलिस की गोली लगी थी। शिकायत में सीओ अनुज चौधरी, थाना प्रभारी अनुज तोमर और 10 से 12 अज्ञात पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।

पहले ही हो चुकी है न्यायिक जांच – एसपी

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि इस पूरे मामले में पहले ही न्यायिक जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर पुलिस कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी।

फिलहाल अनुज चौधरी फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात हैं, जबकि अनुज तोमर अभी भी संभल की चंदौसी कोतवाली के प्रभारी हैं।

क्या है संभल हिंसा का पूरा मामला

यह मामला 19 नवंबर से जुड़ा है, जब कुछ हिंदू याचिकाकर्ताओं ने जिला अदालत में दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद एक पुराने हरिहर नाथ मंदिर के ऊपर बनी है। अदालत के आदेश पर उसी दिन सर्वे कराया गया और 24 नवंबर को दोबारा सर्वे हुआ।

दूसरे सर्वे के बाद संभल में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली समेत करीब 2,000 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Related Posts

Sambhal violence FIR court police

Sambhal Violence Case: फायरिंग मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश, एसपी बोले नहीं करेंगे, कोर्ट, पुलिस आमने-सामने

January 14, 2026
Next Post
kamakhya ayodhya dham new train

Kamakhya Ayodhya Train: कामाख्या और अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की नई सौगात, कहां से कहां तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

iran crisis indian embassy advisory

Iran Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, भारत भी सतर्क, सभी भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की दी सलाह

up government jobs january 2026

Jobs Alert : युवाओं के लिए बड़ी सौगात, पुलिस से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक जॉब ही जॉब, चार सरकारी भर्तियां शुरू

POPULAR POST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India