Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » एनकाउंटर में ढेर कुख्यात शार्प शूटर शाहरुख पठान, जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड़, वायरल हुए वीडियो

एनकाउंटर में ढेर कुख्यात शार्प शूटर शाहरुख पठान, जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड़, वायरल हुए वीडियो

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात अपराधी शाहरुख पठान के जनाजे में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैंगस्टर के अंतिम संस्कार के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे समाज में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

by Mayank Yadav
16/07/2025
Shahrukh Pathan

Shahrukh Pathan encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर शाहरुख पठान मारा गया। हत्या, रंगदारी, डकैती और अपहरण जैसे दर्जनों संगीन मामलों में वांछित यह अपराधी मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा जैसे गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ था। शाहरुख की तलाश में यूपी पुलिस काफी समय से जुटी थी। रविवार देर रात छपार इलाके में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। लेकिन हैरानी तब हुई जब सोमवार को उसके जनाजे में हजारों लोग उमड़ पड़े। सोशल मीडिया पर जनाजे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नई बहस शुरू हो गई है कि एक खूंखार अपराधी के लिए समाज में इस तरह की सहानुभूति क्यों और कैसे पनपती है।

ये भीड़ किसी वली, फ़कीर या शहीद के जनाज़े की नहीं है, ये भीड़ उस शातिर अपराधी शाहरूख की है जिसे यूपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर किया।
और लोग कहेंगे -समाज क्यों नहीं बदलता? pic.twitter.com/7qpqyPa9f3

— Ravi Ranjan🇮🇳 (@RaviRanjanIn) July 15, 2025

शाहरुख पठान की तलाश थी लंबे समय से

मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी Shahrukh Pathan पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। वह कभी संजीव जीवा तो कभी मुख्तार अंसारी के गैंग का अहम सदस्य रहा। हत्या, रंगदारी, अपहरण, डकैती जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी थी। साल 2016 में वह जेल से फरार हो गया था और फरारी के दौरान हरिद्वार में कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या की थी। इसके अलावा 2024 में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी आसिफ जायदा की हत्या और फिर मुख्य गवाह आसिफ के पिता की हत्या ने उसकी क्रूरता की पोल खोल दी थी।

RELATED NEWS

No Content Available

जमानत पर आकर फिर फैलाया आतंक

Shahrukh Pathan को गोल्डी हत्याकांड में उम्रकैद हुई, लेकिन छह महीने पहले वह जमानत पर रिहा हुआ। बाहर निकलते ही उसने गवाहों को धमकाना और हमले करने शुरू कर दिए। संभल जिले में गवाही देने वालों को जान से मारने की धमकी देने के चलते एक और मामला दर्ज हुआ और वह फिर वांछित हो गया। पुलिस और एसटीएफ को 14 जुलाई की सुबह उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद छपार इलाके में घेराबंदी कर मुठभेड़ की गई। फायरिंग के दौरान वह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

मुठभेड़ में बरामद हुए हथियार

पुलिस ने शाहरुख के पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और एक कार बरामद की है। यूपी एसटीएफ ने इस एनकाउंटर को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि एक लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी आखिरकार ढेर कर दिया गया। इससे आम लोगों और गवाहों को राहत मिलेगी जो उसकी धमकियों से परेशान थे।

जनाजे में उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

सोमवार को जब Shahrukh Pathan का शव उसके खालापार स्थित घर पहुंचा, तो जनाजे में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में लोग उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। जनाजे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों एक खूंखार अपराधी के अंतिम संस्कार में इतनी भीड़ उमड़ती है और यह समाज की सोच पर कैसा असर डालता है।

Shahjahanpur में घरेलू विवाद बना काल: मां पर हमला करने जा रहे बेटे को रोकते हुए पिता से चली गोली, दर्दनाक मौत

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Banda

सांप को चबाया, मां की चीख से बची जान: बांदा में नशे में युवक ने किया हैरान करने वाला कारनामा

Nimisha Priya execution postponed amid blood money negotiations in Yemen

Execution Postponed: निमिषा प्रिया की फांसी टली मौत का खतरा नहीं,क्या ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से मिली राहत

DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का बुखार: बीकॉम ऑनर्स सबसे पसंदीदा कोर्स, इन कॉलेजों की सबसे ज्यादा डिमांड | जानें बीए हिंदी में प्रवेश के लिए जरूरी स्कोर

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India