Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Election Result : उपचुनाव में हो गया ‘खेला’, जानिए BJP के मुकाबले सीसामऊ समेत किन सीटों पर आगे चल रही SP

UP Election Result : उपचुनाव में हो गया ‘खेला’, जानिए BJP के मुकाबले सीसामऊ समेत किन सीटों पर आगे चल रही SP

UP By Election Result 2024, Bypolls Vote Counting News : उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी की 7 सीटों पर बीजेपी तो 2 सीटों पर सपा आगे है। कई सीटों पर काटें की टक्कर बताई जा रही है।

by Vinod
23/11/2024

कानपुर। UP By Election Result 2024, Bypolls Vote Counting News यूपी विधानसभा की 9 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई और 23 नवंबर की सुबह से वोटों की मतगणना का कार्य शुरू हो गया। रूझानों में समजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि बीजेपी 6 और रालोद 1 सीट पर आगे चल रही हैं। सीसामऊ सीट से सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी और करहल से तेज प्रताप ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है।

UP Upchunav Result  और 2 सीटों पर सपा आगे चल रही

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से मतों की गणना कार्य शुरू हुआ। तीन घंटे की वोटों की गिनती के बाद 9 विधानसभा सीटों में 6 सीटों पर बीजेपी, एक पर रालोद और 2 सीटों पर सपा आगे चल रही है। कटेहरी, खैर, गाजियाबाद सदर, कुंदरकी, फूलपुर, मझवां में बीजेपी आगे चल रही है। मीरापुर से रालोद ने बढ़त बनाई हुई है। कानपुर की सीसामऊ से नसीम सोलंकी और करहल से तेज प्रताप अपने प्रतिद्धंदी से आगे चल रहे हैं।

UP Upchunav Result  खैर से बीजेपी आगे

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर मतों की गिनती जारी है। बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर आगे चल रहे हैं। सपा की चारू केन दूसरे नंबर पर है। जबकि बीएसपी के डॉ. पहल सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उपचुनाव में छठवां चरण में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर को 21514 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 10928 वोट मिले हैं। बसपा की डॉ. पहल सिंह को 4143 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 2036 वोट मिले हैं।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026

UP Upchunav Result  मझवां से बीजेपी आगे

मझवां विधानसभा सीट पर बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य आगे चल रही हैं। सुचिस्मिता ने सपा की ज्योति बिंद पर 5000 वोटों की बढ़त बनाई है। तीसरे नंबर पर बीएसपी के प्रत्याशी हैं। सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि जनता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के काम पर मुहर लगाई है। हम प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

UP Upchunav Result कुंदरकी से बीजेपी आगे

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह 13,149 मतों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 17,338 मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें रामवीर सिंह को सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से बड़ा अंतर मिला है। बीजेपी के रामवीर 13,149, सपा के मोहम्मद रिजवान 2,181, बीएसपी के रफतुल्ला को 82 चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 911, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 721 वोट अभी तक मिले हैं।

UP Upchunav Result फूलपुर से बीजेपी आगे

फूलपुर सीट पर बीजेपी के दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। यहां उनकी टक्कर सपा के मुज्तबा सिद्दीकी से है। अभी तक बीजेपी को 17183 मत मिले हैं। सपा को 15246 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा को 2940 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल 1937 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 37,910 मतों की गिनती हो चुकी है। बीजेपी कैंडीडेट ने कहा कि हमारी जीत तय हैं। जनता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर मुहर लगाई है। यूपी में बीजेपी सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

UP Upchunav Result  सीसामऊ से सपा आगे

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतगणना के नौ राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 46,011 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 15317 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 622 वोट हासिल किए हैं। अब तक 62219 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 30694 वोटों से आगे चल रही है। बढ़त पर नसीम सोलंकी ने कहा कि बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी पर जनता ने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली और उम्मीद है कि हम बड़े मतों से जीत दर्ज करेंगे।

UP Upchunav Result  कटेहरी से बीजेपी आगे

अंबडेकरनगर की कटेहरी सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सपा की शोभावती ने बीजेपी प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है। सपा को कुल मत 11,524 जबकि भाजपा के धर्मराज को 10933 मत मिले हैं। हलांकि अभी इनपुट आया है और बताया जा रहा है कि यहां पर बीजेपी ने फिर से बढ़त बना ली है। बताया जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार 8 मतों से आगे चल रहे हैं।

UP Upchunav Result मीरापुर से आरएलडी आगे

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में सपा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। रालोद प्रत्याशी को जहां 3597 मत मिले हैं वहीं सुम्बुल राना को 2717 वोट मिले हैं। बसपा के शाह नजर को 88 और आसपा के जाहिद हुसैन को 1332 मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे राउंड में मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। रालोद और सपा के बीच कांटे की टक्कर के आसार हैं। हालांकि अभी तक रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल अब तक 7631 वोट से आगे चल रही हैं।

गाजियाबाद से बीजेपी आगे UP Upchunav Result 

गाजियाबाद सदर सीट पर सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के संजीव शर्मा को 30126 मत मिले हैं। सपा के सिंहराज जाटव को 7755 वोट मिले हैं। बसपा के पीएन गर्ग को 2567 मत मिले हैं। अभी तक 46,068 वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा के संजीव शर्मा 22,371 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को उन्होंने काफी पीछे छोड़ दिया है।

कटेहरी से बीजेपी आगे UP Upchunav Result 

अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर तीसरे चरण की गणना में सपा को 2869 वोट मिले हैं। भाजपा को 2726 जबकि बसपा को 1582 मत मिले हैं। तीसरे चरण तक भाजपा को कुल 9222, सपा को 8211 जबकि बसपा को 5209 मतदाताओं का समर्थन मिला है। इस सीट पर भी बीजेपी ने बढ़त बना ली है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कटेहरी में कमल का फूल खिलेगा। बता दें, कटहरी सीट पर भाजपा 1993 के बाद से कभी जीत नहीं सकी है। कुंदरकी उपचुनाव में 57.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं

करहल से सपा आगे UP Upchunav Result 

मैनपुरी के करहल में आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 17061 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 30,288 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1969 वोट मिले हैं। करहल में लालू के दामाद तेज प्रताप और मुलायम सिंह यादव के दामाद के बीच मुकाबला है। लालू के दामाद आगे चले रहे हैं।

UP Upchunav Result पिछले 31 साल से कमल नहीं खिला

कुंदरकी सीट पर पिछले 31 साल से कमल नहीं खिला है। यूपी की नौ विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा सबसे अधिक मुस्लिम वोट वाली कुंदरकी सीट ही है. यहां पर 65 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं और मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है। यहां पर समाजवादी पार्टी ने हाजी रिजवान को टिकट दिया है तो भाजपा ने रामवीर सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 11 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। ऐसे में भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है।

UP Upchunav Result  सपा ने शुरुआती रुझान पर सवाल उठाए

सपा ने शुरुआती रुझान पर सवाल उठाए हैं। सपा के मीडिया सेल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग बताएं कि काफी देर से चुनावी मतगणना का डाटा वेबसाइट पर अपलोड क्यों नहीं किया जा रहा ?। क्या भाजपा सत्ता के इशारे पर आपके द्वारा भाजपा से मिलीभगत करके किसी धांधली की साजिश है ?। क्या जनता अपने अधिकार और जनमत की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी तभी आप को समझ में आएगा ?। जनमत के साथ खिलवाड़ मत कीजिए महोदय। इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे क्यों कि अब बेईमान चुनाव आयोग भी जनता के निशाने पर है। जनता भी चुनाव आयोग की बेईमानी को समझ रही है और जनता बेहद गुस्से में है।

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

September 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

September 11, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

September 7, 2026
BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

September 3, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
Next Post
OTT Releases

OTT Releases : हो जाएं तैयार, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज होंगी ये जबरदस्त फिल्में...

Jalaun News

Jalaun News : गर्लफ्रेंड से मिलने आया लड़का, दुल्हा बनकर घर लौटा, लड़की के घरवालों की दी सजा देख सभी हैरान...

Varanasi news

Varanasi news: कथावाचक की कथा में पकड़ा गया चोर गिरोह, महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India