Friday, November 6, 2026 9:13 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी की विकास परियोजनाओं, एक्सप्रेसवे, श्रमिक सुविधाओं, राजस्व मामलों, बिजली, अग्नि सुरक्षा और जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित काम तेजी से पूरा करने और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

by SYED BUSHRA
28/08/2026
UP Development Projects

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ योजनाओं की घोषणा या मंजूरी तक नहीं है। हर परियोजना को तय समय में जमीन पर उतारना और उसका फायदा आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण, टेंडर और विभागीय समन्वय जैसी वजहों से अटके काम तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। जिन योजनाओं की रफ्तार धीमी है, उनकी लगातार समीक्षा कर जिम्मेदारी भी तय करने को कहा।

एक्सप्रेसवे की रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी विकास की अहम कड़ी है। एक्सप्रेसवे को केवल आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि उद्योग, निवेश, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया जाना चाहिए। बैठक में बताया गया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 6 अगस्त को टेंडर जारी हो चुका है और सितंबर में चयन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी 1,339.04 हेक्टेयर जमीन में 1,222.25 हेक्टेयर यानी 91.28 फीसदी भूमि हासिल हो चुकी है। आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 80.43 फीसदी, झांसी लिंक के लिए 84.82 फीसदी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 79.27 फीसदी जमीन मिल चुकी है।

बड़े प्रोजेक्ट्स पर नजर

मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेसवे की प्लानिंग का सत्यापन पूरा हो चुका है और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों को इसमें तेजी लाने को कहा। ग्रेटर नोएडा के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब को भी जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि यूपी को देश-दुनिया की सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बनाया जा सके। उन्नाव के एक्वा बिजनेस प्रोजेक्ट में भी आवश्यक कार्रवाई तेज करने को कहा गया। कानपुर के बिनगवां में 40 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पनकी पावर प्लांट को उपचारित पानी उपलब्ध कराने का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

RELATED NEWS

Annapurna Rasoi Yojana UP

Annapurna Kitchen :18 जिलों में खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन , जानिए कब से होगी शुरू

November 5, 2026
UP Government Holiday Cancellation

Holiday Update : दिवाली-छठ पर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जारी हुए सख्त निर्देश; अब कब मिलेगी छुट्टी?

November 5, 2026

श्रमिकों को सुविधा

लेबर अड्डों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए। सभी लेबर अड्डों का सर्वे कराकर पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, स्नान, चिकित्सा और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों के लेबर कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। हर नगर निगम क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट और मोबाइल कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। चंदौली के तैयार फिश मार्केट का तत्काल उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। गोरखपुर में बन रहे 30 हजार दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम दिसंबर 2025 में शुरू हुआ है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाना है। मेरठ के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में भी गुणवत्ता और समयसीमा का ध्यान रखने को कहा गया।

विरासत मामलों पर जांच

राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने विरासत और पैमाइश से जुड़े मामलों को आम लोगों के अधिकार और संपत्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने इनके निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खास तौर पर प्रयागराज में रद्द किए गए विरासत आवेदनों की जांच कराने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि निर्विवाद विरासत के मामलों में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 13,386 आवेदन निरस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जांच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी निरस्तीकरण मेरिट के आधार पर हुए हों और किसी पात्र व्यक्ति को बेवजह परेशानी न हो। पुराने पैमाइश मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और भूमि विवाद लंबित न रखने के भी निर्देश दिए गए।

गरीब परिवारों को लाभ

जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित पात्र परिवारों को हर जरूरी सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। जिन परिवारों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाए। राशन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, आवास और दूसरी सुविधाओं के साथ परिवार के कम से कम एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाए। बैठक में बताया गया कि 12.50 लाख चिन्हित परिवारों में 9 लाख आवास के लिए पात्र मिले हैं। इनमें 4.50 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में हैं, जबकि करीब 5 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ दिया जाना है। करीब 6.67 लाख परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था। इनके कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

बिजली और सुरक्षा

स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पतालों और होटल-गेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। फायर एनओसी का डिजिटल डेटाबेस बनाने और एनओसी खत्म होने से पहले नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए गए। लखनऊ में सीवर लाइन और मैनहोल से गुजर रहे बिजली व OFC केबलों को निर्धारित मानकों के अनुसार शिफ्ट करने को कहा गया। बिजली व्यवस्था की समीक्षा में अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में चोरी, बिलिंग और वसूली की समस्या की पहचान कर कार्रवाई करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरियों को विद्यार्थियों और युवाओं के अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र बनाने और उनसे जुड़े सभी काम 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा गया।

Related Posts

Annapurna Rasoi Yojana UP

Annapurna Kitchen :18 जिलों में खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन , जानिए कब से होगी शुरू

November 5, 2026
UP Government Holiday Cancellation

Holiday Update : दिवाली-छठ पर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जारी हुए सख्त निर्देश; अब कब मिलेगी छुट्टी?

November 5, 2026
Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

November 4, 2026
Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

November 4, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Next Post
Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Wholesale Prices: चीनी समेत कई खाद्य वस्तुओं के दाम गिरे, आम आदमी को महंगाई से मिली राहत

Wholesale Prices: चीनी समेत कई खाद्य वस्तुओं के दाम गिरे, आम आदमी को महंगाई से मिली राहत

SmartPhone Warning: सीएम योगी ने बच्चों को दी किससे दूरी बनाने की सलाह, आंखों और सोचने की क्षमता पर पड़ता है असर

SmartPhone Warning: सीएम योगी ने बच्चों को दी किससे दूरी बनाने की सलाह, आंखों और सोचने की क्षमता पर पड़ता है असर

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Israel Aid : ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद होगी बंद; नेतन्याहू पर उठे सवाल

Israel Aid : ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद होगी बंद; नेतन्याहू पर उठे सवाल

November 3, 2026
Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

November 4, 2026
Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

November 4, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India