Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP बनेगा देश का नॉन-लेदर फुटवियर हब, योगी सरकार की नई नीति से 22 लाख रोजगार का रास्ता साफ

UP बनेगा देश का नॉन-लेदर फुटवियर हब, योगी सरकार की नई नीति से 22 लाख रोजगार का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश अब नॉन-लेदर फुटवियर निर्माण में देश का अगला बड़ा हब बनने जा रहा है। योगी सरकार की नई नीति से 22 लाख रोजगार सृजित होंगे और निवेशकों को कई रियायतें मिलेंगी, जिससे उद्योग को नई रफ्तार मिलेगी।

by Mayank Yadav
08/08/2025
UP Cabinet

UP footwear policy 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य को नॉन-लेदर फुटवियर निर्माण का नेशनल हब बनाने की दिशा में निर्णायक पहल की है। गुरुवार को राज्य कैबिनेट ने “उत्तर प्रदेश फुटवियर, लेदर और नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति-2025” को मंजूरी दी, जिससे राज्य में 22 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है। इस नीति के तहत निवेशकों को स्टांप ड्यूटी में 100% छूट, बिजली और लॉजिस्टिक्स पर सब्सिडी, और तकनीकी प्रशिक्षण में सहायता जैसी कई रियायतें मिलेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि कानपुर, आगरा और उन्नाव जैसे शहरों को मिलाकर यूपी को एकीकृत फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में बदल दिया जाए।

यूपी को मिलेगा ग्लोबल फुटवियर बाजार में बड़ा स्थान

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेदर उत्पादक देश है, जिसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका केंद्रीय है। आगरा पहले से ही देश की फुटवियर राजधानी के रूप में जाना जाता है, जबकि कानपुर और उन्नाव में करीब 200 सक्रिय टेनरियां हैं। 2023-24 में देश से कुल 4.7 अरब डॉलर के लेदर, फुटवियर और नॉन-लेदर उत्पादों का निर्यात हुआ। सरकार का लक्ष्य है कि यह आंकड़ा अगले चार वर्षों में 8 अरब डॉलर तक पहुंचे, जिसमें यूपी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

निवेशकों को मिलेंगी बड़ी रियायतें

नई नीति के तहत राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक प्रावधान लेकर आई है। निवेश करने वालों को स्टांप ड्यूटी में 100% छूट दी जाएगी। साथ ही ईपीएफ की 5 साल तक प्रतिपूर्ति और तकनीकी कोर्स करने पर 30% सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बिजली बिल पर 5 वर्षों तक ₹2 प्रति यूनिट की सब्सिडी (अधिकतम ₹60 लाख), लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट पर 75% सब्सिडी (अधिकतम ₹10 करोड़), और पेटेंट-कॉपीराइट पर ₹1 करोड़ तक की मदद का प्रावधान है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

जमीन पर भी भारी छूट, तय की गई न्यूनतम निवेश राशि

भूमि सब्सिडी के रूप में एकल इकाई और मशीनरी यूनिट लगाने वालों को पश्चिमांचल में 25% और अन्य क्षेत्रों में 35% तक की सहायता दी जाएगी। वहीं, क्लस्टर या मेगा एंकर यूनिट लगाने वालों को पश्चिमांचल में 75% और अन्य क्षेत्रों में 80% तक सब्सिडी मिलेगी। न्यूनतम निवेश की बात करें तो एकल इकाई और मशीनरी निर्माण के लिए ₹50 से ₹150 करोड़, मेगा एंकर यूनिट के लिए ₹150 करोड़, क्लस्टर के लिए ₹200 करोड़ और कंपोनेंट इकाई के लिए भी ₹150 करोड़ का निवेश जरूरी होगा।

योगी सरकार की यह नीति न सिर्फ प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खोलेगी, बल्कि यूपी को वैश्विक लेदर और नॉन-लेदर फुटवियर निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाएगी। इससे MSME क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत आधार मिलेगा।

टैरिफ के दबाव में भी चमका सोना! जानें 8 अगस्त 2025 को आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

Students in US: ट्रंप सरकार की सख्ती अमेरिका में विदेशी छात्रों की एंट्री मुश्किल, अब कहां का रुख कर रहे छात्र

Students in US: ट्रंप सरकार की सख्ती अमेरिका में विदेशी छात्रों की एंट्री मुश्किल, अब कहां का रुख कर रहे छात्र

Noida

शिखर पान मसाला से SGST ने की साल की सबसे बड़ी टैक्स वसूली, NEWS1India की खबर का बड़ा असर

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India