Friday, November 6, 2026 10:14 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Politics: सीटों के बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार, डिंपल यादव ने किया बड़ा खुलासा

UP Politics: सीटों के बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार, डिंपल यादव ने किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उपचुनावों की हलचल तेज हो गई है। 10 सीटों पर होने वाले इन उपचुनावों ने प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन इस मुद्दे पर डिंपल यादव ने खुलकर अपनी राय रखी है।

by Mayank Yadav
06/10/2024
UP Politics

RELATED NEWS

UP By Election 2024

यूपी के 9 सीटों पर मतदान हुआ खत्म, वोटिंग में नजर आई सुस्ती, जानिए किस सीट पर कितने फीसदी पड़े वोट

November 20, 2024
Uttar Pradesh By election

Uttar Pradesh By election: यूपी उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर हो सकता है नुकसान, जानिए क्या कह रहे समीकरण

June 21, 2024
UP Politics: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने उपचुनावों को लेकर दावा किया है कि जनता ने मौजूदा सरकार के खिलाफ परिवर्तन का मन बना लिया है। डिंपल यादव का कहना है कि सपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और लोगों का समर्थन उसे मिल रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर प्रदेश की सरकार को घेरा। वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। दूसरी तरफ, बीजेपी ने भी अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है।

सपा एक्शन मोड में, डिंपल ने भरी हुंकार

सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि (UP Politics) समाजवादी पार्टी इन चुनावों में पूरी तरह से तैयार है और जीत का दावा किया है। डिंपल यादव का कहना है कि जनता ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ परिवर्तन का मन बना लिया है।

उनका कहना है, “लोग अब धर्म से हटकर आम मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मसले अब सपा के लिए मुख्य मुद्दे बन चुके हैं। अयोध्या में हमें जो समर्थन मिला है, वो इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है।”

UP Politics

सीटों के बंटवारे पर क्या बोलीं डिंपल?

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। उन्होंने इशारा किया कि गठबंधन की रणनीति तैयार की जा रही है और इसका अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

डिंपल का ये बयान तब आया है जब प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका कहना है कि यह फैसला जनता की बेहतरी के लिए लिया जाएगा और आने वाले उपचुनावों में सपा मजबूत स्थिति में रहेगी।

UP News: कैराना सांसद इकरा हसन की मांग, यति नरसिंहानंद पर लगे NSA

बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर गंभीर आरोप

डिंपल यादव ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी (UP Politics) चरम पर है और महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सपा सांसद का दावा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है और निचले तबके के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

“बीजेपी को सरकार में आए 10 साल हो गए हैं, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं। हम जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं, लेकिन इस पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज प्रदेश का प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है,” डिंपल यादव ने कहा।

बीजेपी की हार की टीस, सपा को बताया खतरा

दूसरी तरफ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर (UP Politics)  तीखा हमला बोला है। मौर्या ने कहा कि अयोध्या में लोकसभा चुनावों में मिली हार बीजेपी के लिए टीस का कारण बनी हुई है। उन्होंने कहा, “मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट चाहे जिसे मिले, लेकिन जीत बीजेपी की ही होगी। सपा अब इस प्रदेश के लिए खतरा बन चुकी है। जनता को इसे समाप्तवादी पार्टी बनाने की जरूरत है।”

कौन-कौन सी सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव?

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं, जिनमें गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर शामिल हैं। इनमें से नौ सीटें इसलिए खाली हुईं, क्योंकि यहां के विधायक सांसद बन गए हैं, जबकि एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण खाली हुई है।

इस बीच, सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार इन उपचुनावों में कौन बाजी मारता है।

Related Posts

UP By Election 2024

यूपी के 9 सीटों पर मतदान हुआ खत्म, वोटिंग में नजर आई सुस्ती, जानिए किस सीट पर कितने फीसदी पड़े वोट

November 20, 2024
Uttar Pradesh By election

Uttar Pradesh By election: यूपी उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर हो सकता है नुकसान, जानिए क्या कह रहे समीकरण

June 21, 2024
Next Post
Iran-Israel War

'उन्हें शर्म आनी चाहिए...' Israel के खिलाफ मैक्रों के बयान पर भड़के नेतन्याहू

HiBox App scams

HiBox App scams : 500 करोड़ घोटाले में फंसे एल्विश, भारती, रिया समेत कई सेलेब्स, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

Punjab

Amritsar : पंजाब से बरामद की गई 5600 करोड़ की कोकीन

POPULAR POST

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

November 4, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India