Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Weather : शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही

UP Weather : शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही

यूपी में मौसम के करवट बदलते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कईयों की अपनी जान गंवानी पड़ी, आगामी पांच दिनों तक बारिश के आसार।

by Vinod
28/04/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल मंडराने लगे। आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। खेतों पर खड़ी गेंहू की फसल को भी नुकसान हुआ। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार प्री मानसून अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आया है। इस मौसम में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं, कड़कती बिजली और ओले पड़ते हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम में जिस तरह का बदलाव आया है, उसकी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं हैं। यह स्थिति पांच मई तक रहेगी। अगले 24 घंटे में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

आकाशीय बिजली गिरने का प्रबल संभावना

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 26 अप्रैल को पारा 44 डिग्री के पार था। प्रचंड गर्मी से लोग झुलस रहे थे। दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा पसर जाता। लोग आसमान को देख रहे थे। तभी 27 अप्रैल को एकाएक मौसम ने करवट बदला और ठंडी हवाओं के साथ आसमान में मेघ मंडराने लगे। फिर क्या था अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान ने उछाल मार दी और 24 घंटे में साढ़े छह डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। हवाओं का रुख बदलते ही रविवार तड़के यूपी के कई जनपदों में मौसम बदल गया। गरज-चमक के साथ बादल आ गए और अंधड़ चले। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने का प्रबल संभावना है।

अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरी

उत्तर प्रदेश में रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरी। अमेठी, बलरामपुर, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर और गोंडा समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। आंधी से कई जगह पेड़ गिर पड़े और बिजली के तार टूट गए। इस बीच आंधी और बिजली गिरने से हुए हादसे में प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई। अयोध्या में बिजली गिरने से बीकापुर निवासी 15 साल की किशोरी वैष्णवी की मौत हो गई। फतेहपुर में आंधी से शनिवार रात पेड़ गिरने से तीन किसान दब गए। हादसे में सुधीर यादव की मौत हो गई। वहीं, गिरी बिजली के चपेट में आने से अमौली निवासी गुलाब की मौत हो गई। मथुरा में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ ऐसा हाल बुंदेलखंड के जिलों का रहा। यहां भी तेज आंधी चली और आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान कई मवेशियों की मौत की खबर है।

RELATED NEWS

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025
Today's Weather

Today’s Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ खुशनुमा

July 6, 2025

तेज हवा संग बूंदाबांदी के आसार

पूर्वी यूपी और तराई वाले इलाकों में रविवार की सुबह चली तेज हवाओं और घने काले बादलों के चलते दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एनसीआर व इससे सटे जिलों में पारे में कोई खास अंतर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने सोमवार को 16 जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। तराई के 12 जिलों, खासतौर पर बिहार से सटे कुशीनगर, महाराजगंज में गरज-चमक संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं की परस्पर क्रिया हो रही है जिससे मौसम में बदलाव आया है। एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से चार मई तक पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं। इससे कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत रहेगी।

यहां ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

यूपी के सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, भदोही, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह सुबह के वक्त गेंहू की कटाई करें। जल्द से फसल को काटकर अपने घर पर ले जाएं। अगर बारिश होती है तो फसल की कटाई रोक दें। खेतों पर न जाएं। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि वह पेड़ों के नीचे नहीं रूके। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को यूपी के कई जिलों में वज्रपात हो सकता है। आकाशीय बिजली से बचने के लिए घर पर रहें। मवेशियों को जंगल और खेतों पर लेकर न जाएं।

बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

कानपुर के सीएसए के मौसम वैज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली हवाओं में नमी बढ़ गई है। इस वजह से बादल बनने लगे हैं। यह प्री मानसून वाली स्थिति है। इसमें बरसने वाले नहीं गरजने वाले बादल अधिक बनते हैं। इस दौरान ओले और बिजली गिरने की संभावना रहती है। माहौल में तपिश और नमी रहने के कारण हीट इंडेक्स बढ़ जाता है जिससे उमस भरी गर्मी होती है। अभी नमी वाली हवाओं के आते रहने की संभावना है। इससे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कानपुर परिक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने का संभावना है।

 

Related Posts

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025
Today's Weather

Today’s Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ खुशनुमा

July 6, 2025
Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

June 10, 2025
Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

May 5, 2025
Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

May 4, 2025
124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

May 3, 2025
up weather news : यूपी में मौसम की ‘बेवफाई’ से सहमे इंसान-बेजुबान, आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ अब ‘रुलाएगी’ लू

up weather news : यूपी में मौसम की ‘बेवफाई’ से सहमे इंसान-बेजुबान, आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ अब ‘रुलाएगी’ लू

April 21, 2025
UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

April 20, 2025
UP Weather Alert: जानिए ठंड के मौसम में क्यों बरस रहे मेघ, ‘सावधान’ यूपी में पड़ेंगे ओले, गिरेगी बिजली और होगी बरसात

UP Weather Alert: जानिए ठंड के मौसम में क्यों बरस रहे मेघ, ‘सावधान’ यूपी में पड़ेंगे ओले, गिरेगी बिजली और होगी बरसात

December 29, 2024
Weather Update: बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

Weather Update: बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

December 26, 2024
Next Post
Naresh Tikait

पानी रोकने का निर्णय गलत, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: नरेश टिकैत

Chardham Yatra starting from Yamunotri

Chardham Yatra का शुभ आरंभ यमुनोत्री से ही क्यों होती है शुरुआत जानिए इसका धार्मिक कारण

Nishikant Dubey

शादी के दशकों बाद भी महिलाओं ने नहीं छोड़ी नागरिकता, अब सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India