Wednesday, November 4, 2026 6:22 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जेलों तक पहुंची महाकुंभ की आस्था, कैदियों ने किया पवित्र स्नान..लगाए ‘हर हर गंगे’ के नारे

जेलों तक पहुंची महाकुंभ की आस्था, कैदियों ने किया पवित्र स्नान..लगाए ‘हर हर गंगे’ के नारे

उत्तर प्रदेश की 75 जेलों में बंद कैदियों को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पुण्य स्नान का लाभ दिलाने के लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की।

by Akhand Pratap Singh
21/02/2025
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की 75 जेलों में बंद कैदियों को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पुण्य स्नान का लाभ दिलाने के लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। प्रयागराज के पवित्र संगम से जल लाकर इसे सभी जेलों में पहुंचाया गया जहां कैदियों ने इस जल से स्नान किया। जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस अनूठी पहल की देखरेख की और लखनऊ जेल में कार्यक्रम को संबोधित किया।

कैदियों के लिए खास व्यवस्था

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया भर के लोग संगम में स्नान कर सकते हैं लेकिन जेल में बंद कैदियों के लिए यह संभव नहीं है। इसलिए हमने उनके लिए जेल परिसर में ही कुंभ स्नान की व्यवस्था करने का फैसला किया। प्रदेश की 75 जेलों में सात केंद्रीय जेलों सहित करीब 90,000 से अधिक कैदी बंद हैं। जेल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य कैदियों को आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति से जोड़ना था।

कैसे हुआ आयोजन?

जेल महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि संगम का जल सभी जेलों में लाकर उसे सामान्य पानी के साथ मिलाकर जेल परिसर के भीतर एक छोटे टैंक में संग्रहित किया गया। मेरठ जेल के अधीक्षक वीआर शर्मा ने बताया कि इस जल को लेकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन किया गया जिसके बाद इसे जेल के स्नानागार में डालकर कैदियों को स्नान कराया गया। उन्होंने बताया कि कई कैदियों ने इस आयोजन से प्रेरित होकर संकल्प लिया कि वे भविष्य में समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों से जुड़ेंगे।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

यह भी पढ़े: बजट सत्र में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- यूपी बनेगा 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था

कैदियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

महाकुंभ स्नान को लेकर जेलों में कैदियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बागपत जिला कारागार के प्रभारी उपजेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे जेल परिसर में पूजन के बाद कैदियों को प्रयागराज से लाए गए अमृत कलश के पवित्र जल से स्नान कराया गया। इस दौरान कैदियों ने “गंगा मैया की जय” और “महाकुंभ स्मरित रहे” के जयघोष के साथ स्नान किया और उत्तर प्रदेश सरकार व जेल प्रशासन का आभार जताया।

सनातन संस्कृति से जुड़ने की पहल

मेरठ जेल अधीक्षक वीआर शर्मा ने बताया कि यह आयोजन कैदियों को धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने बताया कि इस पहल से कैदियों में खुशी की लहर थी और उन्होंने जेल प्रशासन की सराहना की। बागपत जेल में भी कैदियों के स्नान के लिए एक विशेष हौद तैयार किया गया था जिसमें संगम का जल मिलाया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि इससे कैदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने इसे आध्यात्मिक अनुभव बताया।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार और जेल प्रशासन की इस पहल ने यह सुनिश्चित किया कि जेलों में बंद कैदी भी महाकुंभ जैसे पावन पर्व का लाभ उठा सकें। संगम से लाए गए जल से स्नान कर कैदियों ने अध्यात्म और संस्कृति से जुड़ने का अनुभव किया और अपने जीवन में सुधार का संकल्प लिया। इस पहल को लेकर हर तरफ सराहना की जा रही है और इसे जेल सुधार के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post
जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

UP Birth Certificate : यूपी में बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट के नियमों में बदलाव, जानिये कैसे बनवाएं

UP Birth Certificate : यूपी में बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट के नियमों में बदलाव, जानिये कैसे बनवाएं

Health Tips : टैटू बनवाने वाले हो जाएं सावधान, लापरवाही बरतने पर हो सकती हैं ये भयंकर बिमारियां

Health Tips : टैटू बनवाने वाले हो जाएं सावधान, लापरवाही बरतने पर हो सकती हैं ये भयंकर बिमारियां

POPULAR POST

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026

LATEST

Youth Health: युवाओं में तेजी से बढ़ रही ये बीमारी, डॉक्टर ने बताए बचाव के कुछ आसान तरीके

Youth Health: युवाओं में तेजी से बढ़ रही ये बीमारी, डॉक्टर ने बताए बचाव के कुछ आसान तरीके

November 4, 2026
PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

PM Rahat Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज, जाने कब तक मिलेगी सुविधा

November 4, 2026
Diwali Rangoli Tradition: दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर क्यों बनाई जाती है रंगोली और स्वस्तिक? जानें क्या है धार्मिक महत्व

Diwali Rangoli Tradition: दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर क्यों बनाई जाती है रंगोली और स्वस्तिक? जानें क्या है धार्मिक महत्व

November 4, 2026
Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

November 4, 2026
Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

Electricity Update : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, दफ्तर जाने का झंझट खत्म

November 4, 2026
Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

November 4, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India