Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Muharram 2022: अल्मोड़ा में मुहर्रम की तैयारी जोरो पर, रातभर जागकर ताजिए बना रहे युवक

by Web Desk
August 7, 2022
in उत्तराखंड
Share on FacebookShare on Twitter

अल्मोड़ा. सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिए बना रहे हैं. हम आपको इस खबर में बताएंगे आखिर ताजिए क्यों बनाए जाते हैं और इनको कैसे तैयार किया जाता है. अल्मोड़ा में कई सालों से इन ताजियों का निर्माण होता आ रहा है, जो आज भी यहां बनाए जाते हैं. मुहर्रम (Muharram 2022) पर हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में ताजिया बनाए जाते हैं.

अल्मोड़ा के ताजिए कुमाऊं भर में प्रसिद्ध हैं. इसमें अल्मोड़ा के युवा कलाकार रातभर ताजिए को बनाने में कड़ी मेहनत करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा क्राफ्ट का काम किया जाता है. इसमें पेपर की कटिंग कर ताजिए को बनाया जाता है. अल्मोड़ा में पांच जगह पर ये ताजिए बनाए जाते हैं, जिसमें लाला बाजार, नियाजगंज, कचहरी बाजार, थाना बाजार और भ्यारखोला में इन ताजियों का निर्माण किया जाता है. इन ताजियों को मातम के रूप में बाजारों में घुमाया जाता है और फिर इन्हें कर्बला में दफनाया जाता है.

RELATED NEWS

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

May 23, 2026
Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

May 23, 2026

मुस्लिम समुदाय के लोगों का 31 जुलाई से नया कैलेंडर शुरू हो गया है, जिसे ‘मुहर्रम महीना’ कहा जाता है. मुहर्रम के महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा मुहर्रम माह की 5 और 7 तारीख को अलम निकाले जाते हैं. 7 तारीख को मेहंदी (छोटे ताजिए) निकाली जाती है. मुहर्रम की 9 तारीख को ताजिए निकाले जाते हैं और मुहर्रम माह की 10 तारीख को मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने इमामबाड़े से ताजिए निकाल उन्हें पूरे शहर में घुमाते हैं और फिर इन्हें कर्बला में दफना दिया जाता है.

युवा कलाकार मोहम्मद इरफान ने बताया कि वह कई सालों से इन ताजियों को बनाने के लिए आते हैं. इसमें बड़े कलाकार उन्हें सिखाते और बताते हैं. देर रात तक वह सभी इन ताजियों के निर्माण के लिए लगे रहते हैं. इसमें कड़ी मेहनत की जाती है और उन्हें काफी अच्छा लगता है कि वह इन ताजियों को बना रहे हैं.

इधर स्थानीय निवासी युसूफ तिवारी ने बताया कि देखा जाए तो अल्मोड़ा में राजा बाज बहादुर चंद के समय से इन ताजियों का निर्माण किया जाता रहा है. अल्मोड़ा के इन ताजेदारियों का विशेष महत्व है. अल्मोड़ा में बनने वाले ऐसे ताजिए आपको कहीं और नहीं मिलेंगे. इसमें क्राफ्ट वर्क किया जाता है जोकि पूरे हिंदुस्तान में देखने को नहीं मिलेगा. अल्मोड़ा के युवा कलाकार इन ताजियों को बनाने में लगे रहते हैं. सरकार से उनकी मांग है कि इन ताजियों को ‘क्राफ्ट फेस्टिवल’ की मान्यता दी जानी चाहिए.

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

Haryana की राजनीति में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी...

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “जाति पूछकर गोली चलाओ”...

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: AAP, कांग्रेस या बीजेपी, कौन करेगा राज, पंजाब चुनाव पर चुनावी विश्लेषक की भविष्यवाणी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

 Punjab Election 2027: Punjab में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है।...

Twisha Sharma Death Case

Twisha Death Case: खुशहाल जिंदगी के पीछे छिपा दर्द? शादी के पांच महीने, पांच वायरल वीडियो, CCTV फुटेज से खुली कौन से रहस्य की परतें

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Twisha Sharma Death Case: 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है।...

Next Post

Ghaziabad: Sanjay Singh ने हिंडन नदी की करी सफाई, सरकार पर कसा तंज

PM मोदी ने BJP नेता BL वर्मा के जन्मदिन के खास अवसर पर लिखा ये खास पत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist