गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Swachh Rajnitigya Award 2022: CM धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से किया गया सम्मानित, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के 94 वें जन्मदिवस पर बोली ये बड़ी बात

by Web Desk
दिसम्बर 28, 2022
in उत्तराखंड, देहरादून
Share on FacebookShare on Twitter

नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक संपदा से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है।

आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की जयंती पर 'नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति' द्वारा आयोजित स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 में प्रतिभाग किया। pic.twitter.com/oNRFOV33Ye

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 27, 2022

94 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी की 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंच मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के साथ ही संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक सम्पदा से जुड़े 5 लोगों के साथ अन्य दो लोगों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया गया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

संपूर्ण देश में उत्तराखण्ड की एक विशिष्ट पहचान बनाई- धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री होते हुए उन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विकास और सैनिकों के हित के लिये उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किये। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने उत्तराखण्ड के राज्य चिन्हों को स्थापित कर, संपूर्ण देश में उत्तराखण्ड की एक विशिष्ट पहचान बनाई। श्रद्धेय स्व. स्वामी जी के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही हमारी सरकार उत्तराखंड राज्य को “सर्वश्रेष्ठ राज्य“ बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष रूप से प्रयासरत है।

उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्यो में शामिल करने का संकल्प लिया

इसके अलावा देहरादून में ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान समारोह – 2022’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में यह बात भी कहीं कि, “स्वामी जी ने उत्तराखण्ड को विशिष्ट पहचान दिलाने का काम किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमने उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्यो में शामिल करने का संकल्प लिया है। आज मुझे भी ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’ से सम्मानित किया गया इस हेतु मैं आप सभी का आभारी हूँ। मैं कोशिश करूंगा कि मुझसे जो अपेक्षा की है उस पर खरा उतरूं।”

राज्य की समृद्ध को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। इसमें हम सभी को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी हम अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की जड़ों से जुड़ पाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा तथा कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान यह बात कही।

इन सभी को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया, उनमें पद्मश्री बसंती बिष्ट, श्री जितेन्द्र जोशी, श्री हरेन्द्र कुमार गर्ग, डॉ. डी.एम काला, श्री प्रेम हिगवाल शामिल थे। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान श्री रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सांसद सुश्री रेखा वर्मा, श्री नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द मुनि, समाजसेवी डॉ. एस फारूख, डॉ. आर के बक्सी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Tags: awardNews1IndiaPushkar Singh DhamiSwachh Rajnitigya Award 2022Uttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह...

Next Post

राजस्थान में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे विक्की और कटरीना, सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटोज

क्रिसमस पर सैफीना के लिप लॉक प्राइवेट मोमेंट्स की वीडियो हो रही है वायरल, अब फैंस कर रहे हैं ये कमेंट्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In