मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Tech

iPhone 18 Launch Date: सितंबर में लॉन्च हो सकती है iPhone 18 सीरीज, जानें किन नए फीचर्स क साथ होगा लॉन्च

Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट, 11 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 18 सितंबर से बिक्री शुरू हो सकती है। इस बार iPhone 18 Pro के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किए जाने की संभावना है, जबकि कीमतों में बढ़ोतरी के भी संकेत मिल रहे हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026
in Tech
Share on FacebookShare on Twitter

iPhone 18 Launch Date: Apple के नए iPhone का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone 18 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर 2026 में Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज पेश कर सकता है। इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है, जिसे इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का वार्षिक Fall Event 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा सकता है। कंपनी पिछले कई वर्षों से सितंबर के पहले पखवाड़े में अपने नए iPhone लॉन्च करती रही है। इस बार भी Apple Park स्थित Steve Jobs Theater में हाई-प्रोडक्शन लॉन्च इवेंट होने की उम्मीद है, जहां नए डिवाइस पेश किए जाएंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

कब शुरू होगी प्री-ऑर्डर और बिक्री?

अगर Apple अपने पुराने शेड्यूल पर कायम रहता है तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए 11 सितंबर 2026 से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। वहीं इन स्मार्टफोन्स की पहली बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसी दौरान Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की बुकिंग भी शुरू हो सकती है। लॉन्च इवेंट की आधिकारिक घोषणा अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है।

फोल्डेबल iPhone और कीमत पर बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर या उससे अधिक हो सकती है। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत में भी 100 से 200 डॉलर तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह नए प्रोसेसर, एडवांस कैमरा सिस्टम और मेमोरी चिप्स की बढ़ी लागत को माना जा रहा है। अनुमान है कि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,199 से 1,299 डॉलर तक पहुंच सकती है।

Tags: Apple Event 2026iPhone LaunchSteve Jobs Theater
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनी को पक्षकार बनाए बिना नहीं चलेगा मुकदमा

Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनी को पक्षकार बनाए बिना नहीं चलेगा मुकदमा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist