Friday, November 6, 2026 3:37 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » TOP NEWS » महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं शीशम, कई बीमारियों का है समाधान

महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं शीशम, कई बीमारियों का है समाधान

प्रकृति ने हमें कई पेड़-पौधे दिए हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। शीशम उन्हीं में से एक है। शीशम की लकड़ी को आमतौर पर फर्नीचर में इस्तेमाल होने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

by Gulshan
23/05/2025
Women Health Remedy

Women Health Remedy : प्रकृति ने हमें कई पेड़-पौधे दिए हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। शीशम उन्हीं में से एक है। शीशम की लकड़ी को आमतौर पर फर्नीचर में इस्तेमाल होने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं। शीशम की छाल, पत्ते और बीजों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की अंदरूनी सफाई, हार्मोन संतुलन, और महिला रोगों में राहत देने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसे ‘स्त्रियों के लिए अमृत’ समान माना गया है। यह एक ऐसा पेड़ है जो न सिर्फ छांव देता है, बल्कि सेहत की छाया भी बन सकता है।

शीशम का वानस्पतिक नाम डैल्बर्जिया सिसो है। शीशम की जड़ से लेकर, पत्ते, तने और अंदर की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी और बीजों से निकलने वाला तेल बहुत गुणकारी होता है। शीशम के बीजों से निकाले गए तेल का उपयोग त्वचा रोगों के उपचार के लिए किया जाता है, जबकि इसकी लकड़ी के चूर्ण को बाहरी रूप से लेप के रूप में लगाने पर कुष्ठ रोग और अन्य त्वचा रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।

महिलाओं के लिए शीशम है वरदान 

महिलाओं में कई बार हार्मोन असंतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, थकान जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में शीशम काफी फायदेमंद होता है। इसका काढ़ा या पत्तों का अर्क लेने से पीरियड्स में होने वाली ऐंठन, पेट दर्द, और अत्यधिक रक्तस्राव में राहत मिलती है। इसके लिए शीशम के पत्तों का रस बहुत लाभदायक होता है। वहीं, अगर महिलाओं को स्तनों में सूजन की बीमारी है, तो इसमें भी शीशम का इस्तेमाल कर इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए शीशम के पत्तों और शीशम के काढ़े दोनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

महिलाओं में अक्सर त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कि फुंसी, दाग-धब्बे, खुजली, या रैशेज होती हैं। शीशम का तेल और इसके पत्तों का रस इन समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के इन्फेक्शन को दूर करता है। वहीं बालों में अक्सर रूखापन, झड़ना, या सफेद होना जैसी समस्याएं होती हैं। शीशम का तेल या पत्तों का रस बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इससे न सिर्फ बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है, बल्कि रूसी से राहत मिलती है और बाल सिल्की होते हैं।

शीशम के पत्ते का काढ़ा होता है फायदेमंद 

इसके अलावा, यह पेशाब का रुक-रुक कर आना या जलन होना, जैसी बीमारियों के लिए भी कारगर है। इसके लिए भी शीशम के पत्ते का काढ़ा बनाकर पिया जाता है। इससे पेशाब का रुक-रुक कर आना, पेशाब में जलन होना, पेशाब में दर्द होना आदि में लाभ होता है। ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में भी शीशम के पत्ते के रस का उपयोग किया जाता है। शीशम के पत्तों का रस पेट में जलन के लिए भी लाभदायक होता है और यह पाचन शक्ति के लिए भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें : भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर टिम कुक को ट्रंप की चेतावनी, कहा- निर्माण किया…

शीशम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। घाव में भरने के लिए भी शीशम का इस्तेमाल किया जाता है। यह प्राकृतिक हीलिंग में मददगार है। इसके अलावा, पत्तों का पेस्ट सीधे जोड़ों पर लगाना भी असरदार होता है।इसके साथ ही नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी में भी आराम मिलता है। इसका रस पीने से ओरल हेल्थ में सुधार होता है और जिन लोगों को मुंह से बदबू आती है या दांतों का दर्द व मसूड़ों में तकलीफ होती है, तो वे लोग भी इसके पत्तों को चबाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Summer Tips: गर्मियों में लू से बचने का असरदार उपाय, एक बार ज़रूर आज़माए

Summer Tips: गर्मियों में लू से बचने का असरदार उपाय, एक बार ज़रूर आज़माए

Health Tips: अच्छी नींद के लिए रात में इन खानों से करें परहेज़, ब्रेन स्पेशलिस्ट ने भी बताई ये बात

Health Tips: अच्छी नींद के लिए रात में इन खानों से करें परहेज़, ब्रेन स्पेशलिस्ट ने भी बताई ये बात

सावधान’ बज गई खतरे की घंटी, ISI अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत में कर रही SPY की भर्ती

सावधान’ बज गई खतरे की घंटी, ISI अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत में कर रही SPY की भर्ती

POPULAR POST

Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India