बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Bollywood का पहला सुपर स्टार जिसकी कार को चूम कर लड़कियां कर देती थी गुलाबी

by Web Desk
अक्टूबर 4, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

इज्जतें शोहरतें उल्फतें चाहतें, सब कुछ इस दुनिया में रहता नहीं।

इज्जतें शोहरतें उल्फतें चाहतें, सब कुछ इस दुनिया में रहता नहीं।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

जून 30, 2026

आज मैं हूं जहां कल कोई और था, ये भी एक दौर है वो भी एक दौर था।

नई दिल्ली: आज आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था। लड़कियां जिनकी सफेद गाडी को चूम-चूम कर अपनी लिपस्टिक से लाल और गुलाबी कर दिया करती थी, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे।

ये शाम मस्तानी, मेरे सपनों की रानी और जिंदगी कैसी है पहेली जैसे दमदार और यादगार गानों में अपने अभिनय से जान फूंकने वाले अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के एक नायाब हीरे थे। चाहे कैसा भी और कोई भी रोल क्यों न हो राजेश खन्ना अपने अभिनय से उसमें जान फूंक देते थे। उनकी इसी खासियत ने उन्हें Bollywood का पहला सुपरस्टार बना दिया था।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

29 दिसम्बर साल 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्में राजेश खन्ना का जीवन इतना सरल नहीं था। देश के बटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आकर जीवन शुरू करना उनके माता-पिता के लिए इतना आसान नहीं था। पाकिस्तान से अमृतसर में जाकर बसे राजेश खन्ना की परवरिश उनके रिश्तेदार लीलावती चुन्नीलाल खन्ना (Leelavati Chunilal Khanna) के यहां हुई।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

राजेश खन्ना को गोद लेने के बाद उनके बचपन और वास्तविक नाम जतिन (Jatin) को बदलकर राजेश खन्ना कर दिया गया था। मुंबई के सेण्ट सेबेस्टियन हाई स्कूल से पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात रवि कपूर से हुई थी जिन्हें आज अभिनेता जितेंद्र (Jitendra) के नाम से जाना जाता है।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

खन्ना साहब को पढ़ाई के अलावा अभिनय करने का भी शोक था, जिसके लिए उन्होंने थियेटर भी ज्वॉइन किया। इसी के साथ फिल्मों में रोल पाने के लिए वह रोज सुबह स्टूडियो के चक्कर लगाया करते थे। आखिरकार कड़ी मेहनत और लगन के चलते उन्हें साल 1966 में पहली बार किसी फिल्म में बतौर एक्टर काम करने का मौका मिला। ये फिल्म थी आखिरी खत (Aakhri Khat) इस फिल्म को साइन करने के वक्त राजेश खन्ना की उम्र महज 23 साल थी। इसके बाद उनका फिल्मों में काम करने का सफर शुरू हो गया था।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

27 सितंबर साल 1969 को रिलीज हुई फिल्म आराधना (Aradhana) राजेश खन्ना के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद राजेश खन्ना ने लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थी। इसी के चलते वे Bollywood के पहले सुपरस्टार बन गए थे।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

आराधना, इत्तफाक, दो रास्ते, बंधन, डोली, सफ़र, खामोशी, कटी पतंग, आन मिलो सजना, ट्रैन, आनन्द, सच्चा झूठा, दुश्मन, महबूब की मेंहदी और हाथी मेरे साथी उनकी ऐसी फिल्में थी, जिन्हें उस समय लोग बार-बार देखना पसंद करते थे।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) के साथ राजेश खन्ना का लव अफेयर काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद उनकी लाइफ में एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की एंट्री हुई थी। डिम्पल और राजेश एक दूसरे को चाहने लगे थे, जिसके चलते साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी, जिसे देखते हुए दोनों ने साल 1984 में अलग होने का फैसला कर लिया था।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

डिम्पल से अलग होने के बाद राजेश खन्ना एक्ट्रेस टीना मुनिम (Tina Munim) के काफी करीब आने लगे थे, उनका अफेयर टीना मुनिम के विदेश चले जाने के बाद भी चलता रहा लेकिन जल्द ही इस रिश्ते ने भी टूटना मुनासिब समझा और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

टूटे दिल के साथ राजेश खन्ना शराब के अंधेर कुए में जाने लगे थे उनकी ये हालत देख पत्नी डिम्पल कपाड़िया पर रहा नहीं गया और दोनों दोबारा साल 1992 में साथ रहने लगे।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

राजेश खन्ना ने एक ऐसा स्टारडम देखा और जिया था, जो कम ही अभिनेताओं को मिल पाता है। लेकिन अंतिम दिन उनके कुछ अच्छे नहीं गुजरे थे। बदलते वक्त और उम्र होने के साथ राजेश खन्ना पुराने दौर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। वो अपने स्टारडम के दिनों को याद करते हुए उन्हीं में खोए रहते थे। ज्यादा शराब पीने के चलते उनकी हालत पहले से कही ज्यादा खराब रहने लगी थी। बिगड़े स्वास्थ्य के चलते उन्हें कई बार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ दिनों तक ठीक रहने के बाद उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा था।

Image Credit @ rajeshkhanna_first_supersta Instagram

आखिरकार 18 जुलाई साल 2012 में बॉलीवुड के इस पहले सुपरस्टार (Rajesh Khanna) ने इस दुनिया से रुखसती ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज राजेश खन्ना भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन उनकी कुछ यादगार फिल्में और डायलॉग आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। आनंद मरा नहीं आनंद मरते नहीं।

Tags: Aakhri KhatAradhanabollywoodDimple KapadiaJitendraLeelavati Chunilal KhannaNews1IndiaRajesh KhannaTina Munim
Share200Tweet125Share50

Web Desk

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने अभिनय और करियर से करोड़ों लोगों का दिल जीता, लेकिन निजी जिंदगी...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Next Post

Bollywood: क्या फ़िल्मी सितारों के लिए शादी तोडना आम बात हैं? इतनी जल्दी बदलती हैं राहें

Delhi: PFI पर एक और बड़ा एक्‍शन, दिल्ली पुलिस ने चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, UAPA के तहत FIR दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist