प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने के बार फिर वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे ध्वस्त करने और उनपर अस्पताल और स्कूल बनवाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मदरसों के सर्वे किए जा रहे है। सर्वे पूरे होने के बाद सुधार इनमें किया जाएगा। मदरसों में गणित और विज्ञान की शिक्षा भी दी जाएगी। वहीं लर्निंग एप के जरिए भी मदरसों में शिक्षा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही है। साथ की साथ कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर में कैंट में सद्भावना मंडप और वूमेन हॉस्टल भी बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के 18 मंडलों में अक्टूबर के अंत से अल्पसंख्यक रोजगार मेला के जरिए नौकरी के अवसर उपलब्ध किए जाएंगे। इस मेले में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, से जुड़ी कंपनियां शिरकत करेंगी। इसी बीच राज्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की।
इससे पहले भी राज्यमंत्री आजाद अंसारी का एक बयान सामने आया था। तब उन्होंने कहा था कि वक्फ की संपत्तियों के अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे की शिकायत मिलते ही तुरंत जांच की जाती है और नियमानुसार कार्रवाई होती है। मदरसों में भी आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अतिक्रमण, अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों की मैपिंग कराकर कार्रवाई की जा रही है।