Site icon News1India

Amroha News: कानून को दरकिनार, चोरी के शक में युवक की मौके पर बेरहमी से पिटाई

Amroha News

अमरोहा(यूपी)। अमरोहा (Amroha News) में महज छह सौ रुपए के लिए चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने वहशियाना तरीके से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र की है। चोरी के शक में मनबुद्धि को युवकों ने जमकर पीटा है। उस पर 600 रूपए चोरी करने के शक था। मन बुद्धि युवक को इलाके के कुछ लोगों ने बांधकर प्लास्टिक के पाइप थप्पड़ों से जमकर पीटा ।

न कोई जांच न पड़ताल, सीधा जेल

पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के मंदबुद्धि को ही जेल भेजकर कानून की प्रक्रिया पूरी कर दी। जबकि महज शक में इस हैवानियत को करके कानून को हाथ में लेने वालों पर कोई कारवाई नहीं की। वीडियो वायरल होने पर जांच की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ की कार्रवाई में एक की मौत

मंदबुद्धि युवक का बरेली (Amroha News) से इलाज चल रहा है । इस वीडियो से साफ है कि जनता का कानूनी प्रक्रिया से विश्वास उठ गया है तब ही वे खुद इंसाफ ऑन स्पॉट कर रहे हैं। और साथ की खाकी का कितना खौफ है ये वीडियो ही बता रहा।

Exit mobile version