Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » ‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास को कोर्ट से दो साल की सजा हो गई है, जिसके बाद विधानसभा की उनकी सदस्यता भी चली गई है, यूपी के स्पीकर ने चुनाव आयोग को मऊ सीट पर चुनाव कराने को कहा है, जाहिर हैं ऐसे में मऊ विधानसभा सीट पर उप चुनाव होंगे।

by Vinod
11/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूर्वांचल का एक जिला है गाजीपुर। कहा जाता है कि यहां अफीम, अपराधी और अफसर साथ-साथ पैदा होते हैं। यह भूमिहार बहुल इलाका है, कुछ लोग इसे ’भूमिहारों का वेटिकन’ भी कहते हैं। इसी धरती से मुख्तार अंसारी निकलता है, जो जरायम की दुनिया का ऐसा शहंशाह बनता है, जिसकी मूंछ देखकर अच्छे-अच्छों की पैंट गीली हो जाया करती थी। अब मुख्तार अंसारी इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उपचुनाव की आहट मिलते ही गाजीपुर से लेकर मऊ की गलियों में डॉन की चर्चा जोर-शोर से सुनाई देने लगी है। अखिलेश यादव भी एक्टिव हैं। अफजाल अंसारी भी तानाबाना बुन रहे हैं। ‘बैटर ऑफ मऊ’ पर कब्जे को लेकर अंसारी परिवार पूरी ताकत के साथ सपा प्रमुख के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। फिलहाल अंसारी परिवार की नजर कोर्ट पर टिकी है। कोर्ट के फैसले के बाद अंसारी परिवार अपने पत्ते खोलेगा।

दरअसल, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट ने सजा सुनाई है, जिसके कारण उनकी विधायकी चली गई। ऐसे में अब मऊ में उपचुनाव होने हैं। मुख्तार के अभेद किले पर कब्जे को बीजेपी एक्टिव है तो योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी लाव-लश्कर के साथ सड़क पर उतर चुके हैं। ऐसे चर्चा है कि ओमप्रकाश राजभर मऊ सीट से मुख्तार अंसारी के जानी दुश्मन बृजेश सिंह को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतार सकते हैं। वहीं सपा भी हर गतविधि पर नजर बनाए हुए है। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी के घर बड़ा फाटक में अंसारी परिवार की एक बैठक हुई थी। बंद कमरे में अंसारी परिवार ने बड़ा फैसला किया है। अंसारी परिवार की नजर कोर्ट में है। अगर कोर्ट से अब्बास को राहत मिलती है तो मऊ में उपचुनाव नहीं होंगे। यदि कोर्ट सजा को बरकरार रखता है तो उपचुनाव में अंसारी परिवार नुसरत को सियासी अखाड़े में उतार सकता है।

अंसारी परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अफजाल अंसारी अभी उमर को चुनावी राजनीति में नहीं उतारना चाहते। अफजाल 2027 में उमर अंसारी की लॉचिंग का प्लान बनाया हुआ है। सूत्र बताते हैं कि अफलाल चाहते हैं कि पहले अब्बास के लिए कोर्ट में पैरवी की जाए। कोर्ट के जरिए अब्बास की सजा पर रोक लगवाई जाए। इसके लिए उन्होंने अखिलेश यादव से भी संपर्क किया है। अगर सजा बरकरार रहती है तो अफजाल मऊ सीट से नुसरत को चुनाव में उतार सकते हैं। नुसरत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पिता के लिए प्रचार किया था। सूत्र बताते हैं कि अखिलेश यादव भी चाहते हैं कि मऊ से उमर के बजाए नुसरत चुनाव लड़ें। क्योंकि उमर पर कई मुकदमे हैं। साथ ही सपा चाहती है कि 2027 में उमर अपनी सियासी पारी का आगाज करें। उमर भी अभी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सूत्र बताते हैं कि वह भाई और मां पर दर्ज मुकदमो में अभी पैरवी करने में व्यस्थ हैं। बता दें, उमर अंसारी की मां फरार चल रही हैं और उन पर पुलिस की तरफ से इनाम भी घोषित किया गया है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026

उमर के चुनाव नहीं लड़ने पर नुसरत को सपा सियासी अखाड़े में उतार सकती है। नुसरत अफजाल अंसारी की बड़ी बेटी हैं। नुसरत ने रूरल डेवेलपमेंट में पीजी की पढ़ाई की है। नुसरत तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटी दो बहनें नूरिया और मारिया भी हैं। नुसरत ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविधालय से किया है। जबिक टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज,सोलापुर, महाराष्ट्र से नुसरत ने रुरल डेवलपमेंट में पीजी की पढ़ाई की है। नुसरत मेधावी छात्रा रही हैं और पीजी के बाद नुसरत प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहीं थीं। गाजीपुर की राजनीतिक स्थितियां बदलीं और नुसरत को 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरना पड़ा और ऐसा माना जा रहा की नुसरत के पिता अफजाल अंसारी उनको अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने का मन चुके हैं। नुसरत ने चुनाव प्रचार के दौरान एक शिव मंदिर और पवहारी बाबा आश्रम भी गयी थीं, जहां स्वामी विवेकानंद तीन महीन रूके थे।

दरअसल, मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास को कोर्ट से दो साल की सजा हो गई है। जिसके बाद विधानसभा की उनकी सदस्यता भी चली गई है। यूपी के स्पीकर ने चुनाव आयोग को मऊ सीट पर चुनाव कराने को कहा है। जाहिर हैं ऐसे में मऊ विधानसभा सीट पर उप चुनाव होंगे। मुख्तार अंसारी यहां से पांच बार विधायक रहे। जेल में रह कर भी वे चुनाव जीतते रहे थे। पर पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने ये सीट अपने बेटे अब्बास के लिए छोड़ दी। इनसब के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब्बास अंसारी को अदालत से इंसाफ मिलेगा। मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट से अब्बास अंसारी को सजा हुई है। इस फैसले के खिलाफ वो सेशन कोर्ट गए हैं। इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अफजाल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अब्बास अदालत से बरी हो जायेंगे।

मुख्तार अंसारी से बड़े बेटे अब्बास पहली बार साल 2022 में मऊ सदर से विधायक बने थे। वो सुहेलदेव समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस समय ओम प्रकाश राजभर की पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन था। लेकिन बाद में राजभर बीजेपी के साथ हो गए। वहीं अब्बास समाजवादी पार्टी के साथ हो लिए। अंसारी परिवार से अफजाल अंसारी सांसद हैं जबकि मन्नू अंसारी समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। मऊ को मुख्तार का गढ़ कहा जाता है। यहां करीब डेढ़ लाख मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं 80 से अधिक दलित वोटर्स हैं। दलित और मुस्लिम वोटर्स पर मुख्तार अंसारी की अच्छी पकड़ रही है। यही वजह रही कि यहां से मुख्तार अंसारी कभी चुनाव नहीं हारा। इतना ही नहीं मुख्तार मऊ से निर्दलीय कैंडीडेट के तौर पर चुनाव जीता।

Related Posts

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026
Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

June 11, 2026
UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

November 26, 2025
हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025
भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

November 6, 2025
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

November 5, 2025
Next Post
Guru Purnima message by Paras Ji Maharaj

गुरु पूर्णिमा पर पारस जी महाराज का संदेश,सनातन संस्कृति हमारे देश की ताकत,नई पीढ़ी को इसे समझाना जरूरी

लखनऊ में Ansal API पर ठगी के दो और केस, फर्जी बैनामों से 33 करोड़ से ज्यादा की चपत

World Population Day 2025 and India Population Growth

World Population Day : क्यों मनाया जाता है? बढ़ती आबादी घटते रिसोर्सेज,भारत बना सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India