Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा ,नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री -केशव प्रसाद मौर्य

by Web Desk
September 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के एक दिवसीय दौरे पर आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणाकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का उदघाटन एवं करोड़ों की लागत की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भगवान श्रीराम के पावन धाम चित्रकूट को प्रणाम करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गरीबों,किसानों,बेरोजगारों के कल्याण के लिए समर्पित है। दोनों सरकारे गरीबों और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए कार्य कर रहीं है।

रविवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उड़नखटोले के पुलिस लाइन में उतरने के बाद बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल,मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे,पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी,पूर्व विधायक आनंद शुक्ला,गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह,वरिष्ठ नेता पंकज अग्रवाल,अश्वनी अवस्थी,आलोक पांडेय,रामबाबू गुप्ता समेत कई नेता पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने वृंदावन गार्डेन पहुंचकर पीएम मोदी की मन की बात सुना।इसके पश्चात रामायण मेला परिसर पहुंच कर सरकार की योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करने के बाद करोड़ों की विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।इस मौके पर सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की डबल इंजन की सरकार ने देश-प्रदेश से भ्रष्टाचार,गुंडाराज,माफियाराज और जंगलराज का खात्मा किया है। मोदी-योगी सरकार देश के गरीब,किसान और बेरोजगारों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर गरीब के पास अपना पक्का मकान,शौचालय,गैस सिलेंडर एवं बिजली का कनेक्शन है। यदि मोदी सरकार न होती तो गरीबों को पक्का मकान मिलने में सौ साल लग जाते।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि सरकार केंद्र से सौ रुपये भेजती है तो लाभार्थी के पास मात्र पन्द्रह रुपये ही पहुंचते हैं। वहीं आज मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया में सरकार यदि सौ रुपये भेजती है तो लाभार्थी को पूरा का पूरा सौ रुपये ही मिलता है। सरकार की योजनाओं को दीमक की तरह चाट रहे दलालों और भ्रष्टाचारियों पर मोदी सरकार ने लगाम कस दी है।आज छापेमारी कराकर मोदी सरकार पहले की सरकारों में जनता से लूटा गया 85 प्रतिशत भ्रष्टाचारियों की तिजोरियों से निकाल कर जनता हित के कार्य कर रही है। सरकार द्वारा भष्ट्राचार मुक्त देश और प्रदेश बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान से जनता को लूटने वाले विपक्षी दलों में बेचैनी है। ईमानदार मोदी सरकार के सत्ता में आने से देश और प्रदेश में परिर्वतन नजर आने लगा है।उन्होंने आज गुंडों-माफियाओं की जगह केवल जेल में है।पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत के तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया है।

उपमुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि 2014 और 2019 में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में आयी भाजपा 2024 में रिकॉर्ड सीटें जीतकर केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनायेगी।श्री मौर्या ने कहा कि योगी सरकार ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए संकल्पित है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बाद अब चित्रकूट एयरपाेर्ट के शुरू होते ही क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार विकसित होगा।चित्रकूट को सरकार ने पंचतीर्थ में शामिल कर विकास को नई रफ्तार देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि चित्रकूट और राजापुर बाईपास का जल्द निर्माण होगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे जिलाधिकारी अभिषेक आंनद,पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने भी स्मृति चिह्न देकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने लैलाबाबा अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और व्यापारियों ंके साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।इस मौके पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता,शारदा अग्रहरि,ओम केशरवानी,सुनील द्विवेदी,राहुल गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,अंकित पहारिया आदि मौजूद रहे।

Tags: BJPKeshav Prasad MauryaNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

BHU में शुरू हुई एडमिशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानिये किस तरह होगा यूनिवर्सिटी में दाखिला

IND vs AUS 3rd T20I: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist