Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर उठ रहा सवाल- “नाग व सांपों” के बीच बेटी को क्यों छोड़ गए स्वामी

by Anurag Chaddha
January 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, वायरल खबर
Share on FacebookShare on Twitter

चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा शुरू कर दी गई है। पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है। ऐसे में चुनाव घोषणा के तत्काल बाद कद्दावर नेता व वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सरकार पर दलित पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया। इसके बाद प्रदेश की राजनीतिक माहौल में एक नया भूचाल सा आ गया। तरह-तरह की चर्चाओं व कयासबाजी शुरू हो गई।

इस घटना के दूसरे दिन ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुनः अपने एक बयान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘आरएसएस’ और भाजपा को नाग व सांपों का समूह बताते हए कड़ा प्रहार कर डाला। मौर्य ने अपने बयान में कहाकि संघ नाग है और भाजपा सांप है। जिन का खात्मा वह नेवला बनकर करेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जाने लगे। जिसमें लोगों ने खुलकर पूछा है यदि संघ व भाजपा सांप नाग का समूह है तो ऐसे में अपनी बेटी संघमित्रा को उनके पाले में क्यों छोड़ दिए।

RELATED NEWS

Electricity Bill जून में बिजली बिल पर बढ़ा अतिरिक्त भार, फ्यूल सरचार्ज से लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

Electricity Bill जून में बिजली बिल पर बढ़ा अतिरिक्त भार, फ्यूल सरचार्ज से लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

May 30, 2026
Positive Living: क्या बुरी आदतें तय करती हैं आपके जीवन की दिशा?जानें किन आदतों से आ सकती है असफलता

Positive Living: क्या बुरी आदतें तय करती हैं आपके जीवन की दिशा?जानें किन आदतों से आ सकती है असफलता

May 30, 2026

गौरतलब हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। ऐसे में जब स्वामी प्रसाद के तरफ से संघ व भाजपा को लेकर तीखे बयान जारी किए जा रहे हैं। लोगों द्वारा उनसे यह सवाल पूछा जाने लगा कि अगर भाजपा इतनी बुरी है तो बेटी संघमित्रा को उसके पाले से बाहर कब निकाल रहे हैं। हालांकि सांसद संघमित्रा ने कल ही एक बयान देकर स्थिति स्पष्ट किया कि हम भले ही बाप बेटी दो अलग-अलग पार्टियों में राजनीति करें, लेकिन हमारा रिश्ता नहीं समाप्त होगा। हमारा आपसी संबंध बना रहेगा। इस तरह से एक तरफ जहां स्वामी प्रसाद मौर्य खुलकर भाजपा को गरियाते नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी बेटी संघमित्रा अपने बयान के माध्यम से भाजपा में अपनी आस्था जताती नजर आ रही हैं।

-लोगों ने कहा सदस्यता समाप्त होने के डर से स्वामी ने बेटी को छोड़ रखा है, भाजपा में सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद भले ही बदायूं से भाजपा सांसद व स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति व भाजपा के प्रति अपने समर्पण जताती नजर आ रही है। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ व आम लोगों की मानें तो यह पूरी कवायद महज उनकी सदस्यता बचाने के लिए की जा रही है।

गौरतलब हो कि लोकसभा सदस्य के रूप में अभी उनका कार्यकाल मई 2024 तक चलेगा। ऐसे में यदि संघमित्रा भी अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे देती हैं तो उनकी लोकसभा की सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाएगी। लोगों ने कहा कि जाहिर सी बात है इसी गरज से संघमित्रा की आस्था भाजपा में बनी हुई नजर आ रही है। तिथियों के साथ घटनाओं पर ध्यान दें तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपना पूरा कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगाए जाने व चुनाव की घोषणा कर दिए जाने के बाद ही अपने पद से इस्तीफा दिया। जिन्होंने अपने एक-एक दिन का सदुपयोग किया।

सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवालों में 5 साल बाद दलित पिछड़ों वंचितों की याद आने के साथ ही बेटी को अकेले नाग व सांप के बीच में छोड़ देने का सवाल लगातार बना हुआ है।

शिवम दीक्षित

Share197Tweet123Share49

Anurag Chaddha

Related Posts

Electricity Bill जून में बिजली बिल पर बढ़ा अतिरिक्त भार, फ्यूल सरचार्ज से लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

Electricity Bill जून में बिजली बिल पर बढ़ा अतिरिक्त भार, फ्यूल सरचार्ज से लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

by Kirtika Tyagi
May 30, 2026

UP Electricity Bill Gets Costlier: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जून का महीना अतिरिक्त खर्च लेकर आ रहा...

Positive Living: क्या बुरी आदतें तय करती हैं आपके जीवन की दिशा?जानें किन आदतों से आ सकती है असफलता

Positive Living: क्या बुरी आदतें तय करती हैं आपके जीवन की दिशा?जानें किन आदतों से आ सकती है असफलता

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Positive Living: कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में सफलता और असफलता का सबसे बड़ा आधार उसकी आदतें होती...

Operation Mule Hunt: चंडीगढ़ क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़,

Operation Mule Hunt: चंडीगढ़ क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़,

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Operation Mule Hunt के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है। इस...

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

RBI Kill Switch : आरबीआई का नया सुरक्षा फीचर, एक क्लिक में रुक जाएंगे सभी डेबिट लेनदेन साइबर ठगी पर कसी नकेल

by Kirtika Tyagi
May 30, 2026

आज के समय में मोबाइल से भुगतान करना लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे खरीदारी हो,...

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

by Kirtika Tyagi
May 30, 2026

Strong Despite after Defeat: महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद...

Next Post

Coronavirus Case in India: पिछले 24 घंटे में 2 लाख 71 हजार 202 मामले आए सामने, 314 लोगों की गई जान

India Weather update: ठंड का सितम, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist