मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Chandrashekhar Azad News: सीएम योगी के दावे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, पूछा ये सवाल

उत्तर प्रदेश में दो पहिया गाड़ियों की बिक्री में 2024 में बढ़ोतरी के बीच चार पहिया गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आई है। इस पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दावे पर सवाल उठाए, और आम जनता की भागीदारी की चिंता जताई।

by Mayank Yadav
जनवरी 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Chandrashekhar Azad
Share on FacebookShare on Twitter

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश में 2024 के दौरान दो पहिया गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके साथ ही चार पहिया गाड़ियों की बिक्री में कमी आई है। साल 2023 की तुलना में चार पहिया गाड़ियों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दो पहिया गाड़ियों की बिक्री में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस पर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पूछा कि क्या इस विकास से केवल कुछ खास लोग ही लाभान्वित होंगे या आम जनता, विशेषकर किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी भी इसका हिस्सा बनेंगे?

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 2027 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दावा करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस विकास में आम जनता की भागीदारी होगी या सिर्फ दो-चार खास लोग ही इसका फायदा उठाएंगे?” उन्होंने राज्य की बढ़ती आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई और कहा कि प्रदेशवासियों ने अब चार पहिया वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहन का चयन करना शुरू कर दिया है, जो यह दर्शाता है कि आम लोगों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं।

RELATED NEWS

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026
Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026

Chandrashekhar Azad ने आगे कहा, “क्या यह विकास उन किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए है, जिनकी मेहनत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है? क्या यह केवल उद्योगपतियों और ताकतवर लोगों के लिए है, या फिर वे किसान और मजदूर भी इसमें भागीदार होंगे, जो रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं?” उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास तभी सच्चा होता है जब यह हर वर्ग, हर जाति और हर आयु वर्ग तक पहुंचे, न कि केवल एक खास वर्ग के लिए।

यहां पढ़ें: Anupriya Patel News: आशीष पटेल पर आरोपों के बीच अनुप्रिया पटेल ने बुलाई बैठक, क्या राजनीती में आएगा भूचाल?

सांसद Chandrashekhar Azad ने यह भी कहा कि विकास का मतलब केवल कुछ चहेतों और उद्योगपतियों का लाभ नहीं हो सकता, बल्कि यह समाज के हर तबके तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूरी जनता के लिए समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि यदि केवल एक वर्ग को लाभ होगा तो 1 ट्रिलियन डॉलर का सपना सिर्फ एक वर्ग का विकास होगा, न कि राज्य की पूरी जनता का।

इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की कमी और ज्यादा छूट न होने की वजह से इनकी बिक्री में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Tags: Chandrashekhar AzadYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bhadohi Renaming: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जिलों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया...

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan 2026: श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ...

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली...

Next Post
CM Yogi

CM Yogi News: पीएम मोदी के गिफ्ट से गदगद हुए सीएम योगी... पीएम की सराहना पर कही ये बात

New Orleans

New Orleans attack: बॉर्बन स्ट्रीट पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत, 30 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist