बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शर्मनाक! CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, मायावती बोलीं – जितनी निंदा की जाए कम

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना की पीएम मोदी, राहुल गांधी और मायावती समेत तमाम नेताओं ने कड़ी निंदा की।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati on CJI attack: देश की सर्वोच्च अदालत में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील राकेश किशोर को हिरासत में लिया और बाद में तीन घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा की है।

कोर्ट में मचा हंगामा, आरोपी बोला – “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान जैसे ही आरोपी वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की, कोर्ट कक्ष में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए। कोर्ट से बाहर निकलते समय वकील राकेश किशोर ने नारेबाजी करते हुए कहा – “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी वकील का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान वकील ने अपने कदम को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा कदम बताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे अदालत की गरिमा पर हमला माना।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

सितम्बर 22, 2026

Mayawati, मोदी और राहुल गांधी ने की तीखी प्रतिक्रिया

बसपा सुप्रीमो Mayawati ने घटना को “अति-दुखद और शर्मनाक” बताया। उन्होंने कहा, “भारत के प्रधान न्यायाधीश के साथ कोर्ट में अभद्रता की कोशिश बेहद निंदनीय है, जितनी निंदा की जाए कम है। सभी को इसका उचित संज्ञान लेना चाहिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई से बात कर उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट परिसर में इस तरह का हमला हर भारतीय को आक्रोशित करता है। ऐसी निंदनीय हरकतों की हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।” पीएम मोदी ने गवई के धैर्य और संयम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न्याय और संविधान के मूल्यों को मजबूत किया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी घटना की आलोचना करते हुए कहा कि “CJI पर हमला न्यायपालिका की गरिमा और संविधान की भावना पर हमला है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए।”

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले – “मनुवादी मानसिकता का उदाहरण”

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमलावर को “मनुवादी मानसिकता से ग्रसित” बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ CJI पर हमला नहीं, बल्कि न्यायपालिका पर दबाव बनाने की गंदी सोच का प्रतीक है। मौर्य ने कहा कि धर्म की आड़ लेकर अदालतों को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने बार काउंसिल से अपील की कि इस तरह के वकीलों का पंजीयन स्थायी रूप से समाप्त किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाने की हिम्मत न करे।

अदालत की गरिमा पर सवाल, देशभर में नाराजगी

CJI पर हमले की इस घटना ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि न्यायपालिका की संस्था पर हमला है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस कृत्य को “लोकतंत्र के स्तंभ पर वार” बताया। अब सवाल उठ रहा है कि अदालत जैसी सर्वोच्च संस्था की सुरक्षा में ऐसी चूक कैसे हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए हैं।

Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

Next Post
Mahoba

'दीपक' का नकाब उतरा! Mahoba में लव जिहाद: नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था जुनैद, गुस्साई भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले!

Gold Rate Today

Gold Rate Today : मंगलवार को सोने ने किया वार, रेट पहुंचा 1,22,000 के पार, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In