गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: कोरोना वायरस को लेकर सीएम योगी ने की महत्वपूर्ण बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों को दिए ये निर्देश

by Web Desk
जनवरी 2, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक्शन मोड पर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 9 टीम के साथ बैठक की। बैठक में योगी सरकार ने कई निर्णय लिए और आला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव से लेकर कानून व्यवस्था और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर बैठक की।

कोविड प्रबंधन को लेकर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की

कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश दुनिया से आ रही इसकी तस्वीरें अब डराने लगी है।जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर कमर कस ली है। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हुई कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय के साथ प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उच्चस्तरीय बैठक में कई निर्णय लिए और आला अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों राज्य का क्या स्टेटस है इससे उन्हें अवगत किया जाए और इससे बचने के पूरे इंतजाम किए जाए।

RELATED NEWS

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026
Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

अगस्त 5, 2026

संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न देशों में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य है। दिसंबर माह में 09 लाख 06 हजार से अधिक टेस्ट किए गए, जिसमें 103 केस की पुष्टि हुई। इस अवधि में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.01% दर्ज की गई। वर्तमान में प्रदेश में कुल 49 एक्टिव केस हैं। विगत 24 घंटों में 42 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। यह समय सतर्क और सावधान रहने का है।कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। विगत दिनों मॉक ड्रिल में जो भी कमियां मिली हैं, उनमें तत्काल सुधार किया जाए। कोविड काल में सरकार ने हर जिले में आईसीयू स्थापित किये हैं, उन्हें क्रियाशील रखा जाए। हर आईसीयू में एनेस्थेटिक व अन्य स्पेशलिस्ट चिकित्सकों और टेक्नीशियन की उपलब्धता हो। आक्सीजन प्लांट पर तीन टेक्नीशियन तैनात होने चाहिए।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करें- योगी

स्वास्थ्य विभाग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख कर ली जाए। कहीं भी किसी प्रकार की कमी न हो। अस्पतालों द्वारा अपने स्तर पर भी मॉक ड्रिल किया जाए।संभव है आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करें।

किसानों से 41 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके

वहीं योगी ने प्रदेश में धान खरीद को लेकर भी अपनी प्रक्रिया दी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 6.50 लाख किसानों से 41 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। ₹8400 करोड़ की इस खरीद के सापेक्ष वर्तमान में बकाये ₹6700 करोड़ का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जा चुका है। बात अगर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की करें तो दृष्टिगत विगत दिनों बाराबंकी जनपद में एक दिवसीय निवेशक व निर्यातक सम्मेलन आयोजित किया गया था। बाराबंकी के यह प्रयास अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्पद है।

प्रदेश में क्रिसमस और नववर्ष पर शान्ति का माहौल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिसमस और नववर्ष के उल्लास के बीच प्रदेश के सभी जिलों में शान्ति और सौहार्द का माहौल रहा।
वहीं जनों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। जिसमे अब तक 1200 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं। वह बोलें जिलाधिकारीगण स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता हो सुधार कराएं।

13 जनवरी को पीएम सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री जी द्वारा आगामी 13 जनवरी को वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सबसे बड़े रिवर क्रूज टूरिज्म के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास इपिक’ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के सम्बंध में आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

Tags: CoronavirusmeetingNews1IndiaUP NewsUttar PradeshYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP Labour Basic Pay Rule

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

फिर उठेगा मतुआ समुदाय की नागरिकता का मुद्दा, मार्च में पीएम मोदी का बंगाल दौरा पक्का! कर सकते हैं बड़ी घोषणा

UP News: मदरसों में जल्द शुरू होंने जा रही Pre-primary कक्षाएं, मार्च में जारी होगा पाठ्यक्रम, तैयारी शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist