शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

GIS 2023: 5 लाख करोड़ का निवेश लेकर मुंबई से लौटे सीएम योगी, जानें कौन कहां करेगा कितना निवेश

by Web Desk
जनवरी 6, 2023
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई में मुख्यमंत्री योगी को मिला लगभग ₹5 लाख करोड़ का निवेश।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हर जिले में खुलेगा जियो सेंटर।अडानी को भायी यूपी की पीपीपी मेडिकल कॉलेज पॉलिसी। वहीं टाटा संस का ऐलान, यूपी में आध्यात्मिक महत्व के हर शहर में होगी एयर इंडिया की उड़ान।

लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर थे। उनका मुंबई में कल दौरे का दूसरा दिन था। बता दे की अगले महीने लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले यूपी में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं को लेकर सीएम योगी उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रिलायंस, टाटा संस, अडानी, गोदरेज, बिरला, पिरामल, वेदांता, पार्ले, हिंदुजा, लोढ़ा और रैमकी सहित दो दर्जन से अधिक उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मैराथन कार्यक्रमों के बीच उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ हुई विशेष मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के $5 ट्रिलियन के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी जल्द ही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई से 5 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश लेकर यूपी लौटे हैं। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अम्बानी ने पूरे यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उत्तर प्रदेश के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया है। तो अडानी समूह ने वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़े निवेश की कार्ययोजना पर चर्चा की।करण अदाणी ने मुख्यमंत्री योगी की औद्योगिक नीतियों की प्रशंसा करते हुए लखनऊ एयरपोर्ट को लेकर योजना भी साझा की। यूपी के हर जिले में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की नीति का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा नोएडा में 10 हजार युवाओं की क्षमता वाला कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

बिरला समूह ने यूपी की सेक्टोरल नीतियों की सराहना की

बिरला समूह ने यूपी की सेक्टोरल नीतियों की सराहना की और फ़ूड प्रोसेसिंग, डेटा सेंटर, वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स म साथ-साथ सोलर एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए मुख्यमंत्री से अपनी कार्ययोजना साझा की। इसी तरह, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एमडी सज्जन जिंदल ने पॉवर जनरेशन के लिए सोनभद्र में अत्याधुनिक तकनीक वाले पम्प स्टोरेज प्लांट की स्थापना, कानपुर में ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकाई की स्थापना और एक नई पेंट इकाई लगाने पर भी चर्चा की। विशेष भेंट के दौरान हीरानन्दानी समूह के मुखिया दर्शन हिरानन्दानी ने नई परियोजनाओं के लिए एमओयू करते हुए कहा कि एयर इंडिया की उड़ान सेवा बहुत जल्द यूपी के सभी एयरपोर्टो पर उपलब्ध होगी, साथ ही सभी आध्यात्मिक महत्व वाले स्थलों पर होटल भी स्थापित करेगी।

आज मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ 'नए उत्तर प्रदेश' में फिल्म क्षेत्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई।

सभी का हृदय से धन्यवाद! pic.twitter.com/oiFsGKsfFC

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2023

जिनल मेहता बोलें 90 फीसदी लाभ स्थानीय युवाओं को मिला

16 जिलों में गैस और लोअर डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे टोरंट पॉवर के जिनल मेहता ने बताया कि कंपनी के अभी की परियोजना में 5000 रोजगार पैदा हुए हैं और इसमें 90 फीसदी लाभ स्थानीय युवाओं को मिला है। यूपी में काम करने के अपने अनुभवों को उत्साहवर्धक बताते हुए उन्होंने कहा कि हम नए इन्वेस्टमेंट के साथ यूपी के विकास में सहभागिता करेंगे। वेदांता रिसोर्सेज के मुखिया अनिल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में काम करने को सौभाग्य बताते हुए कहा कि हम नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट की बड़ी परियोजना लाने को तैयार हैं।

Tags: cmyogiinvestinvestment of 5 lakh croresMumbaiUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post

Jaipur: चार दिन... दो बलिदान, सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर बैठे दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण, जानें क्या है जैन सतों की मांग

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने स्क्रीन पर जमकर दिए बोल्ड सीन, तोड़ी 'नो किसिंग पॉलिसी'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist