सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

स्कूल में कटी उंगली, शिक्षकों ने फिंकवा दी कूड़े में, देवरिया में लापरवाही से आंशिक रूप से हुआ बच्चा विकलांग

देवरिया जिले के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक छात्र की उंगली स्कूल के दरवाजे में फंसकर कट गई। स्कूल के शिक्षकों ने बिना सोचे-समझे उंगली के कटे हुए हिस्से को फेंक दिया। सर्जन ने कहा कि अगर समय रहते उंगली का कटा हुआ हिस्सा मिल जाता तो छात्र की उंगली सुरक्षित होती।

by Mayank Yadav
अगस्त 7, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Deoria
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria: देवरिया के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के शिक्षकों की लापरवाही के कारण एक छात्र आंशिक रूप से जीवनभर के लिए विकलांग हो गया। छात्र की अनामिका उंगली का एक हिस्सा स्कूल के शौचालय के गेट में फंसकर कट गया।

शिक्षकों ने उंगली के कटे हुए हिस्से को बिना सोचे-समझे कूड़े में फेंक दिया। डॉक्टर ने घायल उंगली पर दवा दी और पट्टी बांध दी। छात्र के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजन बच्चे को सर्जन के पास ले गए। सर्जन ने कहा कि अगर उंगली का कटा हुआ हिस्सा मिल जाता तो उसे टांका लगाकर ठीक कर दिया जाएगा। काफी खोजबीन के बाद उंगली का कटा हुआ हिस्सा मिला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। छात्र के पिता ने घटना को शिक्षकों की लापरवाही बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

बाथरूम के गेट में फंस कर कटी उंगली

Deoria शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले के रहने वाले संजय तिवारी एक निजी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनका बेटा वासु तिवारी (13) शहर के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर Deoria में कक्षा 6 का छात्र है। सोमवार की दोपहर वासु की अनामिका उंगली का एक हिस्सा वॉशरूम के गेट में फंसकर कट गया। उंगली कटने के बाद छात्र तेज दर्द से बेहोश हो गया। जब इसकी जानकारी कॉलेज के शिक्षकों को हुई तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे उंगली के कटे हिस्से को कूड़े में फेंकवा दिया। इसके बाद डॉक्टर ने घायल छात्र की उंगली पर दवा लगाकर पट्टी की और छात्र के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

अगर समय रहते कटा हुआ हिस्सा मिल जाता तो उंगली ठीक हो जाती

संजय तिवारी को जब बेटे के घायल होने की खबर मिली तो वह बेहाल हो गए। आनन-फानन में परिजन घायल बच्चे को शहर के नामी सर्जन के पास ले गए। बच्चे की हालत देखकर सर्जन ने उंगली के कटे हुए हिस्से के बारे में पूछा तो पता चला कि शिक्षकों ने उसे कूड़े में फेंक दिया है। सर्जन ने कहा कि अगर समय रहते उंगली का कटा हुआ हिस्सा मिल जाए तो उसे टांका लगाकर ठीक कर दिया जाएगा और बच्चे की उंगली पहले जैसी स्वस्थ हो जाएगी।

यहाँ पढ़ें: बांग्लादेश की सेना में बड़ा बदलाव, मेजर जनरल जियाउल अहसान को हटाया गया

डॉक्टर की बात सुनकर परिजन स्कूल की ओर दौड़े और उंगली के कटे हुए हिस्से की तलाश करने लगे। काफी देर बाद एक छात्र की निशानदेही पर उंगली का कटा हुआ हिस्सा मिल गया। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने बताया कि अब बहुत देर हो चुकी है। अब अगर उंगली को जोड़कर टांका लगाया गया तो इंफेक्शन फैल जाएगा।

पिता ने शिक्षकों पर लगाया बदसलूकी का आरोप

घायल छात्र के पिता संजय तिवारी ने बताया कि इसके बाद वह शिकायत करने स्कूल गए तो वहां शिक्षकों ने उनके साथ बदसलूकी की। संजय तिवारी ने जिला अधिकारी दिव्या मित्तल से मिलकर पूरी बात बताई और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

छात्र के पिता का आरोप गलत: प्रधानाचार्य

इस मामले में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चोट लगने के तुरंत बाद बच्चे की पट्टी कर दी गई थी। घायल छात्र के पिता का आरोप गलत है। उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई। हालांकि उन्होंने माना कि शिक्षकों ने उंगली का कटा हुआ हिस्सा फेंक दिया था।

Tags: deoria crimeUP News
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Kannauj : सैलून में थूक से मसाज, नाई ने खुद ही वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर…

Kannauj : सैलून में थूक से मसाज, नाई ने खुद ही वीडियो बनाकर किया वायरल, फिर…

Manu Bhaker,Manu Bhaker press conference ,Manu Bhaker interview ,Manu Bhaker video ,Manu Bhaker bronze medal

Paris Olympic 2024 : नाम रोशन कर घर लौटी देश की बेटी मनु भाकर का एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In