मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाथ धोने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Gonda crocodile attack
Share on FacebookShare on Twitter

Gonda crocodile attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी के किनारे अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और देखते ही देखते मगरमच्छ युवक को नदी के गहरे पानी में खींच ले गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

हाथ धोने गया युवक, मगरमच्छ ने दबोचा सिर

यह दर्दनाक घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही गांव के पास सरयू नदी तट पर हुई। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित सिग्मा-2 इलाके के रहने वाले 30 वर्षीय दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे।
परिवार के लोग नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। चिता सजाने के लिए खूंटा गाड़ने के बाद दीपक हाथ धोने के लिए नदी किनारे पहुंचे। तभी पहले से पानी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ ने दीपक के सिर को अपने जबड़े में दबोच लिया और उन्हें तेजी से गहरे पानी की ओर खींच ले गया।
घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

RELATED NEWS

JE AES affected villages tap water supply

Water Mission: JE-AES प्रभावित 1146 गांवों में 2 महीने में पहुंचेगा नल का पानी, फेल अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

जुलाई 28, 2026
Gonda 7 Year Old Boy Attacks Father

Gonda Crime: खौफनाक वारदात, जम्मू जाने से रोका तो 7 साल के बच्चे ने पिता पर गड़ासे से वार कर किया अधमरा

जुलाई 27, 2026

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि दीपक की सास उर्मिला का मंगलवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हुआ था। परिवार पहले से ही शोक में डूबा हुआ था। उर्मिला के बेटे की भी पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में दामाद दीपक की इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
दीपक अपने पीछे पत्नी और चार साल की मासूम बेटी निक्की को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना को सुनकर सहम गए हैं।

SDRF और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस और तरबगंज के एसडीएम मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद सरयू नदी किनारे रहने वाले लोगों में मगरमच्छों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

Tags: crocodile attackgonda newsUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

JE AES affected villages tap water supply

Water Mission: JE-AES प्रभावित 1146 गांवों में 2 महीने में पहुंचेगा नल का पानी, फेल अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jal Jeevan Mission : पूर्वांचल के जापानी इंसेफलाइटिस (JE) और एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) से प्रभावित रहे 1146 गांवों में...

Gonda 7 Year Old Boy Attacks Father

Gonda Crime: खौफनाक वारदात, जम्मू जाने से रोका तो 7 साल के बच्चे ने पिता पर गड़ासे से वार कर किया अधमरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।...

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Love Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके से रविवार, 26 जुलाई को एक हैरान करने वाली घटना...

Kanwar Yatra: सीएम योगी ने कहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्गों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Kanwar Yatra Safety First: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों की सुरक्षा तैयारियों...

Next Post
Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Paul Alexander Iron Lung Story

International news :72 साल आयरन लंग मशीन में बिताए, पढ़ाई की, वकालत की, दुनिया के लिए बने हिम्मत की मिसाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist