सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ का गोमांस हुआ बरामद, 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस पर लगा ये बड़ा आरोप 

गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बिना गोदाम का चलना संभव नहीं है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida News

Greater Noida News

Share on FacebookShare on Twitter
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में गौ रक्षा हिंदू दल की बदौलत पुलिस ने कई टन गौमांस बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि डंप किए गए मांस की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। इस बयान पर गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बिना गोदाम का चलना संभव नहीं है। दूसरी बात पुलिस ने कहा है कि वहां 32 टन गौमांस है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। यह भी गलत है। उनका कहना है कि बाजार में गौमांस की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, 9 नवंबर को दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली टोल पर पुलिस ने एक ट्रक को रोका और उसमें रखे मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जांच में मांस के गौमांस होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गौरक्षा हिंदू दल ने पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक (एचआर 38 एई 9185) को रोककर सूचना दी थी कि उसमें प्रतिबंधित मांस है। सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया। ट्रक में लदे मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा लैब भेज दिए गए। इसके बाद पुलिस ने दादरी के एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा रोड पर छापा मारा।

ये भी पढ़े- Jhansi Medical College Case: सरकार ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

RELATED NEWS

Noida Viral Thar Video: लड़कियों और युवकों के सामने अचानक ब्रेक लगाती दिखी Thar, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Noida Viral Thar Video: लड़कियों और युवकों के सामने अचानक ब्रेक लगाती दिखी Thar, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सितम्बर 17, 2026
Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

अगस्त 31, 2026

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-5 से करीब 153 टन पैक प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ, जबकि ट्रक में करीब 32 टन मांस मिला। लैब रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक, संचालक, मैनेजर और ट्रक चालक समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में पूरन जोशी (मालिक), खुर्शीदुन नबी (संचालक), अक्षय सक्सेना (प्रबंधक), शिव शंकर (ट्रक चालक) और सचिन (संचालक) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। जब्त मांस की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। पुलिस ने बरामद मांस को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई हत्या की आशंका

गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया कि जांच में पता चला है कि प्रतिबंधित मांस कोल्ड स्टोरेज में बड़ी मात्रा में रखा गया था, जहां से इसे दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों के फाइव स्टार होटलों में सप्लाई किया जाता है। गोदाम मालिक पूरन जोशी का बड़ा नेटवर्क है। वह काफी ताकतवर भी है। वेद नागर ने बताया कि अब उनकी जान को खतरा है। वेद का आरोप है कि अब गोदाम मालिक उनकी हत्या करवा सकता है। पुलिस को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया कि उनकी मांग है कि गोदाम मालिक और अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आरोपियों के गोदाम को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त किया जाए। वेद नागर ने बताया कि उनकी पूरी टीम दिन-रात गौ रक्षा के लिए काम कर रही है। आगे भी उनका काम इसी तरह जारी रहेगा।

ये भी पढ़े- नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा के बीच गठबंधन खत्म, NPP ने पत्र जारी कर कही ये बड़ी बात

Tags: beefGau Raksha Hindu DalGreater Noida NewsNoida Police
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Noida Viral Thar Video: लड़कियों और युवकों के सामने अचानक ब्रेक लगाती दिखी Thar, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Noida Viral Thar Video: लड़कियों और युवकों के सामने अचानक ब्रेक लगाती दिखी Thar, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 17, 2026

Noida Viral Thar Video: नोएडा से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फुटेज में काले रंग की...

Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Hapur Road Accident:हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Greater Noida Society Accident

Accident in GreNo: क्या सपनों का आशियाना बना मौत का जाल, घटिया निर्माण की खुल रही परतें? प्लास्टर गिरने से गई एक निवासी की जान

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Major Accident in Greater Noida Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो...

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों  का काट रहा चालान

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों का काट रहा चालान

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Noida Traffic Rules: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस...

Next Post
Gonda News

Gonda News : पुलिस वाले को थप्पड़ मारकर छत से कूदी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Today AQI

Delhi-NCR से देश के कई हिस्सों तक छाया दम घोंटू कोहरा, लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In