शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gyanvapi Case: SC ने मुस्लिम पक्ष से कहा – निचली कोर्ट के आदेश का करें इंतजार

by Web Desk
जुलाई 21, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Gyanvapi Case: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) से सटी हुई ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज की सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट अब अक्टूबर महीने के अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई करेगा. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस पीएल नरसिम्हा की बेंच सुनवाई की. सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से एक बार फिर से कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर सवाल उठाया गया. मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि मसला ये है कि कमिश्नर की नियुक्ति सही नहीं थी.

कमिश्नर की नियुक्ति सही नहीं- मुस्लिम पक्ष

मस्जिद कमेटी की तरफ से वकील ने कहा कि सर्वे कमीशन की नियुक्ति को लेकर हम बहस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश कमिश्नर की नियुक्ति का सही नहीं था. इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि आप अपनी आपत्तियां जाहिर करें. सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद पक्ष को कहा कि निचली कोर्ट का आदेश आने दीजिए. आपके कानूनी रास्ते को हम खुला रखेंगे. कोर्ट ने कहा कि यदि निचली अदालत फैसला आपके खिलाफ जाता है तो फिर आपके पास कानूनी विकल्प है.

RELATED NEWS

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

सितम्बर 27, 2026
Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

सितम्बर 27, 2026

पहले निचली अदालत में पूरी हो सुनवाई- SC

कोर्ट ने कहा कि पिछली सुनवाई में हमने ऑर्डर 7 नियम 11 पर सुनवाई करने की सिफारिश के साथ निचली अदालत में सुनवाई ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. इस पर मस्जिद कमेटी की तरफ से बताया गया कि निचली अदालत में बहस चल रही है. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा कमिश्नर की नियुक्ति का आदेश सही नहीं था. जिस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अभी तो मामला ऑर्डर 7 नियम 11 को लेकर है. अभी तो बात सर्वे कमिश्नर तक आई ही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अभी उस मामले में निचली अदालत में सुनवाई चल रही है, इसलिए इस पर हम अभी सुनवाई नहीं करेंगे.

निचली अदालत के फैसले का करें इंतजार

जस्टिस चंद्रचूड़ ने मस्जिद पक्ष से कहा कि निचली अदालत में सुनवाई पूरी होने और आदेश आने का इंतजार कीजिए. आपके कानूनी रास्ते को हम खुला रखेंगे. मान लीजिए अगर निचली अदालत का फैसला आपके खिलाफ जाता है तो फिर आपके पास ऊंची अदालत में उसे चुनौती देने के कानूनी विकल्प होंगे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में इन याचिकाओं पर सुनवाई करने का आदेश दिया.

शिवलिंग की पूजा वाली याचिका खारिज

वहीं कोर्ट में ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और जीपीआरएस सर्वे कराने की मांग पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले को निचली अदालत में उठाइए. वहीं कथित शिवलिंग की पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि वो सावन के महीने में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी मामला लंबित है. हम ऐसे में कैसे आपको सुनें. आप अपनी याचिका को वापस लें.

Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

ब्रिटेन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में सख्ती चिंता बढ़ा रही है।...

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग का एक बार फिर...

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है...

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने कानपुर में होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ...

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के करीब 40 साल बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले चीफ...

Next Post

Namrata Malla का डांस वीडियो देख, फैंस के छूटे पसीने

Dance In A Metro: भरी मेट्रो में लड़की ने किया डांस,पर वीडियों ने मचा दिया बवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In