सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Holi पर मिलावटी मावे से बिगड़ सकती है आपकी तबीयत, ऐसे करें असली-नकली खोया-पापड़ की पहचान

होली पर्व पर गुजिया, लड्डू, गुलाब जामुन और न जाने कितनी स्वादिष्ट मिठाइयां हर घर में बनती हैं या बाजार से लाई जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला मावा (खोया) मिलावटी भी हो सकता है, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है?।

by Vinod
मार्च 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। त्योहार आते ही मिलावटखोरों की टोली एक्टिव हो जाती है और अपनी तिजोरी भरने की चाहत में लाखों इंसानों को बीमार कर देती है। होली पर कानपुर में खाद्य विभाग की 6 टीमें लगातार ऑपरेशन चलाए हुए हैं और जानलेवा खोया-रंगीन कचरी की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। बावजूद होली की गुझियां की मिठास को कम करने वाले बाज नहीं आ रहे। पर क्या आप जानते हैं कि यह मिलावट सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। डॉक्टर्स का दावा है कि कैमिकलयुक्त मिठाईयां लीवर, किडनी के अलावा पेट को रोग ग्रसित करती हैं। ऐसे में होली पर्व पर लोग सावधानी बरतें।

विशेष सावधानी बरतने की सलाह

होली पर्व आते ही मिलावटखोरों के गैंग सक्रिय हैं। शातिर ज्यादा कमाई की चाहते में लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावट पर नकेस कसने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। खाद्य विभाग की छह टीमों लगातार ऑपरेशन चलाए हुए हैं। अकेले कानपुर में तीन हजार से क्विंटल से अधिक का मावा पकड़ा है और उसे नष्ट किया है। कुछ माह पहले एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, कई शहरों में मावे में डिटर्जेंट और कई अन्य हानिकारक मिलावट पाए गए हैं, अगर इनका सेवन कर लिया जाए तो इससे पाचन सहित कई अन्य अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को मिठाइयां खरीदते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

सिंथेटिक दूध, यूरिया मिलाया जाता है

डॉक्टर्स का कहना है कि त्योहारों में अक्सर मिठाइयों में मिलावट की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। खपत को पूरा करने के लिए मावे में घटिया किस्म के मिल्क पाउडर और वनस्पति घी मिलाए जाते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि नकली खोया में सिंथेटिक दूध, यूरिया मिलाया जाता है, इसके सेवन से उल्टी, डायरिया, फूड प्वाइजनिंग और पाचन की कई समस्याएं हो सकती हैं। मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाली हानिकारक चीजों का पाचन तंत्र के साथ सेहत पर और भी कई प्रकार से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है, कुछ मामलों में इसे किडनी-लिवर की समस्याओं को बढ़ाने वाला भी पाया गया है।

मिठाई और खोया की पहचान करें

डॉक्टर्स बताते हैं,, नकली खोया खाने से किडनी और लिवर जैसे अंगों की समस्याओं के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। जिस तरह से मावा बनाने के लिए डिटर्जेंट और सिंथेटिक दूध के इस्तेमाल की खबरें सामने आई हैं ऐसे में इससे लिवर को गंभीर नुकसान होने का खतरा हो सकता है। हमारा शरीर इन हानिकारक तत्वों को आसानी से फिल्टर नहीं कर पाता है जिसके कारण इनसे किडनी और लिवर की बीमारियों का जोखिम हो सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे में लोग होली पर सावधानी बरतें। मिठाई और खोया की पहचान करें। अगर मिलावट दिखे तो इनका सेवन नहीं करें।

घर पर तैयार की गई मिठाइयों की ही सेवन करें

डॉक्टर्स कहते हैं, होली पर्व पर बाजार के बजाय घर पर तैयार की गई मिठाइयों की ही सेवन करें। ऐसा करके मिलावटी चीजों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। हमेशा पैक्ड मिठाइयां ही खरीदें। खुले में बिकने वाली मिठाइयों के सेवन से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है। त्योहारों के इस सीजन में सेहत पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। आपकी जरा सी भी लापरवाही कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। डॉक्टर्स का कहना है कि रंगीन कचरी से पापर तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में पापड़ भी देखकर खरीदें। बाजार के बजाए घर की बनी गुझियां ही खाएं।

ऐसे करें असली.नकली की पहचान

खाद्य मानक और सुरक्षा प्राधिकरण ने मिलावटी/नकली मावे या खोया की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है, जिसकी मदद से आसानी से असली-नकली की पहचान की जा सकती है। असली मावा की हल्की सी मीठी और ताज़ी खुशबू होती है, जबकि नकली मावा में तेज गंध आ सकती है या फिर उसमें कोई खास खुशबू नहीं होगी। अगर मावा तेल जैसा या चिपचिपा लगे, तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट हो सकती है। इसके अलावा आप थोड़ा सा मावा लें और उंगलियों से दबाएं। असली मावा थोड़ा दानेदार और हल्का चिकना होगा, जबकि नकली मावा जरूरत से ज्यादा मुलायम और चिपचिपा महसूस होगा।

तो समझिए कि मावे में स्टार्च मिला हुआ है

अगर आप पक्की जांच करना चाहते हैं, तो आयोडीन से टेस्ट करें। एक चम्मच मावा लें, उसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर डालें। अगर रंग नीला पड़ जाता है, तो समझिए कि मावे में स्टार्च मिला हुआ है। जबकि असली मावे का रंग नहीं बदलता। इसके अलावा थोड़ा सा मावा लेकर उसे गर्म करें। असली मावा गर्म करने पर हल्का ब्राउन होने लगता है और उसमें से देसी घी जैसी खुशबू आती है। वहीं, नकली मावा ज्यादा जल्दी जल जाता है और उसमें से अजीब सी गंध आती है।एक गिलास पानी लें और उसमें मावा का छोटा टुकड़ा डालें। अगर मावा पानी में घुलने लगे, तो उसमें मिलावट है। असली मावा पानी में नहीं घुलता, बल्कि टुकड़ों में टूटकर नीचे बैठ जाता है।

अपने डॉक्टर से परामर्श लें

बता दें, न्यूज वन इंडिया हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को ेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। न्यूज वन इंडिया लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Tags: adulteration in khoyadoctorsholi festival 2025kanpur
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Noida News

नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या फिर सरकारी टारगेट का दबाव?

TVS Apache RTR 160

TVS Apache RTR 160: किफायती स्पोर्ट्स बाइक की तलाश हुई खत्म , क्या यह है एक दमदार बेहतरीन ऑप्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist