Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बीच सड़क ‘दंगल’: पति ने थप्पड़ जड़ा, गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा

कानपुर के नर्वल मोड़ पर एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग होटल से निकलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ा तो आक्रोश में आई पत्नी ने प्रेमिका की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

Kanpur Viral: उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के नर्वल मोड़ पर मंगलवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक होटल से निकलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर जो हंगामा हुआ, उसने देखने वालों की भीड़ जमा कर दी। गुस्साए पति ने पहले तो पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद आक्रोशित पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति की प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। दोनों महिलाओं के बीच जोरदार हाथापाई हुई, चोटी खींची गई और चीख-पुकार मची रही।

हाय कलयुग: 7 वचन देकर जिसके साथ 7 फेरे लिए जीवन संगिनी बनाया उसे बीच सड़क प्रेमिका से पिटवाया… #VideoViral

यूपी के कानपुर में प्रेमिका के साथ पति को होटल से निकलते ही पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया..!

नोंकझोंक हुई _ गाली गलौज हुआ फिर पति ने प्रेमिका से पत्नी को सरेआम पिटवा… pic.twitter.com/GWbcwsClz2

— Rahul Saini (@JtrahulSaini) October 8, 2025

मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना मिलने पर भी Kanpur पुलिस ने मौके पर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की, कहा कि तहरीर मिलने पर ही मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। इस घटना ने नर्वल मोड़ पर ट्रैफिक को भी कुछ देर के लिए रोक दिया और लोगों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा।

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

महाराजपुर थानाक्षेत्र Kanpur निवासी एक महिला के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उनका पति राजकोट में एक प्राइवेट नौकरी करता है और कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार सुबह पति अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए नर्वल मोड़ स्थित एक होटल में पहुंचा। पत्नी को पहले से ही पति पर शक था। पति के घर से निकलते समय संदेह होने पर पत्नी ने उनका पीछा किया और होटल के पास पहुंच गई। वह वहीं इंतजार करने लगी।

कुछ देर बाद, महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकलते हुए देखा। यह देखते ही पत्नी का गुस्सा भड़क उठा और उसने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पति ने आपा खो दिया और पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। पति के इस बर्ताव से गुस्साई पत्नी का गुस्सा और भड़क गया। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी खींचकर मारा और जमकर हाथापाई की।

सड़क पर पति की मौजूदगी में पत्नी और प्रेमिका के बीच हो रही इस जोरदार Kanpur ‘फाइट’ को देखकर राहगीर दंग रह गए और रुक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। काफी देर चले हंगामे के बाद, कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर तीनों शांत हुए और वहां से चले गए। इस बारे में पूछे जाने पर Kanpur थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Bigg Boss Kannada 12 Seal

कन्नड़ 'Bigg Boss 12' पर लगा ताला, जानें क्यों कानूनी पचड़े में पड़ा किच्चा सुदीप का शो ?

Chirag Paswan Bihar NDA seat demand

Bihar assembly election 2025:सीटों को लेकर खींचतान शुरू,चिराग पासवान की और सीटों की मांग से NDA में बढ़ी हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist