सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

कानपुर में ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया। परिवार ने अस्पताल पर गलत इलाज और पुलिस पर शिकायत न सुनने का आरोप लगाया। मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
: Kanpur ITBP Jawan Case

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जवान का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी मां का हाथ काटना पड़ा, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

विकास सिंह ने बताया कि 13 मई को उनकी मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें कानपुर के रेल बाजार इलाके में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उनकी मां के दाहिने हाथ में गंभीर संक्रमण फैल गया।
धीरे-धीरे हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा। बाद में पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि अगर जान बचानी है तो हाथ काटना जरूरी होगा। आखिरकार 17 मई को डॉक्टरों ने उनका दाहिना हाथ शरीर से अलग कर दिया।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

जवान का कहना है कि वह अस्पताल के खिलाफ शिकायत लेकर कई बार रेल बाजार थाने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। परिवार लगातार कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर विकास सिंह अपनी मां का कटा हाथ थर्माकोल के डिब्बे में रखकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया।।जब उसने अधिकारियों और मीडिया के सामने वह हाथ दिखाया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति सन्न रह गया। यह तस्वीर अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मेडिकल बोर्ड से होगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी CMO को पूरे मामले की जांच के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा गया है। अब यह बोर्ड अस्पताल में हुए इलाज, इंजेक्शन और डॉक्टरों की भूमिका की जांच करेगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो क्या महिला का हाथ बचाया जा सकता था? वहीं पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

इंसाफ की उम्मीद में परिवार

विकास सिंह का परिवार अब दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि अगर शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता, तो उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर अब मेडिकल रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Tags: ITBP Jawan CaseKanpur News

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Elon Musk vs OpenAI Case: क्या एलन मस्क सबसे बड़ी AI की कानूनी लड़ाई हार गए , या अब भी बाकी है कोई नया खेल?

Elon Musk vs OpenAI Case: क्या एलन मस्क सबसे बड़ी AI की कानूनी लड़ाई हार गए , या अब भी बाकी है कोई नया खेल?

Free Facilities: क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर मिलती हैं कई मुफ्त सुविधाएं, जिनका फायदा ज्यादातर लोग नहीं उठाते?

Free Facilities: क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर मिलती हैं कई मुफ्त सुविधाएं, जिनका फायदा ज्यादातर लोग नहीं उठाते?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India