मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

कानपुर के बिल्हौर में एक युवती ने इश्कबाज युवक की दांतों से काटी जीभ, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही है मामले की जांच।

by Vinod
नवम्बर 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी खेतों पर काम करने के लिए गई थी। तभी गांव का युवक आ गया और उसके साथ इश्कबाजी करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसे आई लच यू कहा और फिर शरीर को टच करने लगा। जिसके चलते युवती ने दांतों से युवक की जीभ काटकर अलग कर दी। इसके बाद युवक के मुंह से बहुत ज्यादा खून बहने लगा, और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। परिवारवाले घायल को अस्पताल में लेकर आए। जहां उसकी हालत अब ठीक है। वहीं घायल युवक के परिवारवालों ने युवती के भाइयों पर चाकू से जीभ काटने का आरोप लगाया।

पुलिस के मुताबिक एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी तय होने चलते युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। जिसके चलते युवक अक्सर युवती को फोन लगाता। घर से बाहर निकलने पर उसे छेड़ता। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर युवती खेतों की ओर गई थी। इस दौरान पीछे से युवक भी वहां पहुंच गया। युवक युवती से जबरन लपटाझपटी व छेड़छाड़ करने लगा। युवक ने युवती को टच करने का प्रयास किया। युवती ने युवक को ऐसा नहीं करने को कहा। युवक नहीं माना और कईबार आई लव यू बोला। युवती ने युवक से कहा कि उसकी शादी तय हो गई है। ऐसे में अब तुम मेरा पीछा मत करो।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

जिस पर युवक गुस्से से आगबबूला हो गया और युवती को दबोच लिया। इस दौरान युवती ने युवक की दांतों से जीभ काट दी। जीभ कटने से युवक घायल हो गया। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने युवक को कराहते हुए लहूलुहान देखकर परिवारवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारवाले घायल युवक और अलग कटा जीभ का टुकड़ा सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया। उधर, घायल युवक की पत्नी ने बताया कि दोपहर को पति दाढ़ी बनवाने की बात कहकर घर से गए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते युवती के भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति की चाकू से जीभ काट दी।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी तय होने के बाद से युवती युवक से नहीं मिल रही थी। सोमवार दोपहर युवती खेत की ओर गई थी। इस दौरान युवक भी वहां पहुंच गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान युवती ने दांतों से जीभ काट दी। अब परिवारवाजे युवती के भाइयों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि युवती ने युवक की जीभ तब काटी जब वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। युवक का विरोध करते हुए युवती ने उसकी जीभ काट ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी तय हो गई थी। इसी के चलते युवक उसे परेशान करता था।

Tags: a love affair.A young woman bites off a young man's tongueBilhaurkanpurUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
Moto G57 Power

Moto G57 Power जल्द भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा है नया फोन, लॉन्च डेट आई सामने

iQOO 15

iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च: कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफ़र्स की जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In