सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘गजब’ इंस्पेक्टर ने दिब्यांग को पीठ पर बैठाकर कराया गंगा स्नान, कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस घाट पर ब्रह्मा जी देते हैं भक्तों को दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। कानपुर के बिठूर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है।

by Digital Desk
नवम्बर 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
Kartik Purnima
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर्व पर सुबह से गंगा के तट पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। काशी में सुबह 4 बजे से ही 80 घाटों पर पैर रखने की जगह नहीं है तो वहीं कानपुर के 36 तटों पर भक्त गंगा में डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रहे हैं। सबसे अद्भुत नजारा बिठूर के घाट पर दिखा। यहां के ब्रम्हकुटी पर अब तक करीब एक लाख भक्तों ने गंगा स्नान के साथ ब्रम्हा जी की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इनसब के बीच हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर मेल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिव्यांग को मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पीठ पर लादकर गंगा किनारे तक ले गए और स्नान करवाया।

बिठूर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का त्योहार प्रदेश भर में आस्था विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक नगरी अयोध्या, वाराणसी और कानपुर में सुबह से अब तक लाखों श्रद्धालु सरयू और गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। स्नान के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह चार बजे से ही लोगों का जमाव घाटों पर शुरू हो गया था। कानपुर के ऐतिहासिक बिठूर घाट पर भक्त देररात से पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह की पहली किरण के वक्त गंगा में डुबकी लगाई और ब्रह्मावर्त घाट भगवान ब्रम्हा जी की पूजा-अर्चना की। बताया जा जाता है कि इसी स्थान पर भगवान ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना की थी।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

पुष्कर के पवित्र सरोवर में भक्तों का तांता

पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा का अवतरण पुष्कर के पवित्र सरोवर में हुआ था। इस दिन ब्रह्माजी ने अपनी रचना शक्ति का उपयोग करके जीवों, पृथ्वी और प्रकृति का सृजन किया था, जिससे सृष्टि में जीवन का संचार हुआ। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर लाखों की संख्या में तीर्थयात्री ब्रह्मा की नगरी पुष्कर आते हैं। पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान करने के पश्चात ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीपदान करते हैं और देवों की कृपा पाते है।

बिठूर में ब्रह्मा जी ने की थी सृष्टि की रचना

बिठूर के विषय में कहा जाता है कि ब्रह्मा ने वहीं पर सृष्टि रचना की थी और सृष्टि रचना के पश्चात अश्वमेध यज्ञ किया था। उस यज्ञ के स्मारक स्वरूप उन्होंने घोड़े की एक नाल वहां स्थापित की थी, जो ब्रह्मावर्त घाट के ऊपर अभी तक विद्यमान है। ब्रह्मावर्त घा को बिठूर का सबसे पवित्रतम घाट माना जाता है। भगवान ब्रह्मा के अनुयायी गंगा नदी में स्नान करने बाद खड़ाऊ पहनकर यहां उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने यहां एक शिवलिंग स्थापित किया था, जिसे ब्रह्मेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

यह पढ़ें: UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, UPPSC कार्यालय के बाहर थाली पीटकर नारेबाजी

दर्शनार्थियों की कतारें लगी

कानपुर की तरह ही अयोध्या में पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। उधर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन के साथ ही सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वाराणसी में गंगा घाटों पर भारी भीड़ है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी श्रद्धालुओं (Kartik Purnima) ने गंगा में डुबकी लगाई।

सनातन धर्म में विशेष स्थान

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का सनातन धर्म में विशेष स्थान है। इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ या ‘गंगा स्नान पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 पर होगा। इस पूर्णिमा पर 30 वर्ष बाद शश राजयोग का निर्माण हो रहा है जो बेहद लाभकारी है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के रूप में मत्स्य अवतार का जन्म हुआ था, जो सृष्टि के विनाश और पुनर्सृजन की कथा से जुड़ा है। भगवान विष्णु के दस अवतारों में पहला अवतार मत्स्य अवतार माना जाता है।

और विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, जो देवताओं के लिए संकट बन चुका था। त्रिपुरासुर के संहार के बाद देवताओं ने भगवान शिव का धन्यवाद किया और तभी से यह दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का माना गया है। उसी दिन देवताओं ने शिवलोक यानि काशी में आकर दीपावली मनाई। तभी से ये परंपरा काशी में चली आ रही हैं। माना जाता है कि कार्तिक मास के इस दिन काशी में दीप दान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। इस दिन शिवजी की पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Tags: Kartik Purnima Festival 2024UP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Kanguva OTT Release

Kanguva Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया सूर्या-बॉबी देओल का जादू, पहले दिन किया इतने का कलेक्शन

Noida News

बाईं आंख की समस्या, दाईं का कर दिया ऑपरेशन, डॉक्टर की लापरवाही..परिजन भड़के

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In