मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कानपुर के इस कस्बे में है दुनिया की सबसे प्राचीन जेल, कारागार की बैरक में आज भी बंद हैं ‘बजरंगबली’

बिठूर में लव-कुश ने हनुमान जी को बनाया था बंदी, आज भी जेल में बंद हैं बजरंगबली, इसी धरती पर भगवान श्रीराम की सेना और लव-कुश के बीच लड़ा गया था युद्ध।

by Vinod
जनवरी 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

सितम्बर 4, 2026

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर से करीब 17 किमी की दूरी पर बिठूर कस्बा है। जिसे धार्मिक और क्रांतिकारियों की नगरी भी कहा जाता है। तेत्रायुग में इस धरा पर मां सीता ने कई बरस बिताए थे। लव-कुश का जन्म भी यहीं पर हुआ था। नानाराव पेशवा और तात्या टोपे ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग-ए-आजादी का बिगुल भी बिठूर से फूंका था। यहीं पर भगवान श्रीराम की सेना और लव-कुश के बीच युद्ध भी लड़ा गया था। तब लव-कुश ने हनुमान जी को बंधक बना लिया और महार्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित बंदीगृह में बंद कर दिया था। आज भी सैकड़ों वर्ष पूरानी जेल मौजूद है, जिसके अंदर बजरंगबली की मुर्ति विराजमान हैं। हरदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं और हनुमान जी के दर्शन कर पुण्ण कमाते हैं।

बिठूर में हुआ था लव-कुश का जन्म

बिठूर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम है, जिसे लव-कुश की जन्म स्थली के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग में जब लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान श्रीराम अयोध्या आये तो उसके बाद उन्हें माता सीता का परित्याग करना पड़ा। श्रीराम के निर्देश पर लक्ष्मण जी माता सीता को रथ से परिहरि नामक स्थान जो बियाबान जंगल सा था, वहीं वट वृक्ष के निकट माता सीता को छोड़ कर लौट गए। इसी जंगल में महार्षि वाल्मीकि का आश्रम था। माता को जंगल में भटकते हुए देख वाल्मीकि जी ने माता को अपने आश्रम में शरण दी और यहां माता ने दो पुत्र लव कुश को जन्म दिया। राम जानकी मंदिर में लव-कुश के बाण आज भी रखे हुए हैं। सीता रसोई भी बनी हुई है। उस समय उपयोग किए गए बर्तन भी सीता रसोई में मौजूद हैं।

तब हनुमान जी को बनाया था बंधक

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि भगवान श्रीराम ने जब अश्वमेघ यज्ञ कराया था, तो कोई भी राजा उनके घोड़े को नहीं पकड़ पाया था। पुजारी बताते हैं कि, वाल्मीकि रामायण में उल्लेख है कि जब वो घोड़ा बिठूर पहुंचा तो लव-कुश ने उसे पकड़ कर बांध लिया था। इसकी जानकारी भगवान श्रीराम को हुई तो उन्होंने घोड़े को छुड़वाने के लिए हनुमान जी को बिठूर भेजा था। लव-कुश और हनुमान जी के बीच युद्ध हुआ। जब हनुमान जी को लव-कुश के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने खुद को दोनों भाईयों के सामने सरेंडर कर दिया। तब लव-कुश ने उन्हें बंधक बना लिया। आज भी यहां पर वो स्थल बना हुआ है जहां भगवान हनुमान को कैद किया गया था। कारागार के अंदर हनुमान जी की मुर्ति विराजमान हैं।

परिहरि में लड़ा गया था युद्ध

पौराणिक कथाओं के अनुसार, परिहरि जंगल में लव कुश और भगवान श्रीराम की सेना के बीच युद्ध लड़ा गया था। सबसे पहले लव-कुश ने हनुमान जी को यहीं पर बंधक बनाया था और वटवृक्ष में बांध दिया था। परियर में आज भी विशालकाय वटवृक्ष त्रेता युग की गवाही दे रहा है। यह वही विशालकाय वट वृक्ष बताया जाता है, जिसमें लव कुश ने हनुमान जी को बांधा था, जैसा कि कथाओं में वर्णित है। यहां वट वृक्ष के दर्शन करने के लिए देश से लोग आते हैं। बिठूर आने वाले भक्त परियर में आकर वटवृक्ष के दर्शन जरूर करते हैं। बता दें, कथाओं में जिस परिहरि का उल्लेख है वो बिठूर में गंगा पार के स्थित है, जो अब परियर के नाम से जाना जाता है।

Tags: Bithoor NewsHanuman Ji Ka MandirKanpur News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Next Post
Bhopal News

MP से आया अजब-गजब चोरी का मामला, चोर छत से ले उड़ा पिंजरे समेत 35 कबूतर

Delhi Voter List:  जानिए दिल्ली में कैसे बढ़ी वोटर्स की संख्या, घर पर बैठकर ऐसे खोजें लिस्ट में अपना नाम

Delhi Voter List: जानिए दिल्ली में कैसे बढ़ी वोटर्स की संख्या, घर पर बैठकर ऐसे खोजें लिस्ट में अपना नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In