गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अमित शाह ने अंबेडकर पर दिया बयान तो एक्टिव हुई मायावती, BSP ने बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का किया आह्वान

गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ BSP ने 24 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन का किया आह्वान किया है।

by Gulshan
दिसम्बर 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

UP News : गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने 24 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शाह के बयान को लोगों की भावनाओं के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

बीएसपी के लखनऊ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन माल एवेन्यू और सरोजनीनगर स्थित बीएसपी कार्यालय पर होगा। प्रदर्शन के बाद, पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा जाएगा।

क्या था अमित शाह का बयान ? 

विवाद की शुरुआत 17 दिसंबर को संसद में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से हुई. राज्यसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट से बाबा साहब अंबेडकर के इस्तीफे का जिक्र किया. अपने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में करीब 1 घंटे 7 मिनट पर अमित शाह ने कहा, ”अब अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है… अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर… अगर लोग इतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता.”
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ”हमें गर्व है कि हम अंबेडकर का नाम लेते हैं. आप भी अंबेडकर का नाम सौ बार लेते हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब अंबेडकर जी को देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था, तब आपका उनके प्रति असली रवैया क्या था.”

मायावती ने कही ये बात

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर दलितों, वंचितों और अन्य पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एक मानवतावादी और कल्याणकारी संविधान के निर्माता थे। उनका अपमान करना लोगों की भावनाओं को आहत करता है। मायावती ने आगे कहा था कि दलितों और बहुजनों को अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्म-सम्मान के साथ जीने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा और इसके लिए बाबा साहब अंबेडकर ने आरक्षण और कई कानूनी अधिकार दिलवाए।

यह भी पढ़ें : इस साल पटरी पर कितनी दौड़ीं वंदे भारत की गाड़ियां, यहां जानें रूट और खासियतें

बाबा साहब के न होने पर उनके अनुयायियों का भला और कल्याण ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है, और बीएसपी इस काम के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस, भाजपा जैसी पार्टियाँ बाबा साहब का दिल से आदर नहीं कर सकतीं, तो कम से कम उनका अनादर न करें। बाबा साहब के संघर्ष के कारण ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को संविधान में अधिकार मिले, और यही उनके लिए सात जन्मों तक स्वर्ग पाने के बराबर है।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने शिल्पा-अविनाश की हुई तीखी बहस, घर में हुआ जबरदस्त ड्रामा

News 1 India

News1India conclave Live: चंद्रशेखर आज़ाद ने धर्म और समाज के मुद्दों पर रखी बात, कहा- 'बसपा से लड़ाई नहीं लड़ाई हैं देश में समान..'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist