शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mayawati Birthday: बहनजी का जन्मदिन होगा ख़ास, BSP बनाएगी यादगार और देगी ये उपहार

बसपा 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की विशेष मुहिम शुरू करेगी। मायावती के जन्मदिन पर प्रारंभ होने वाले इस अभियान में पार्टी नए लोगों और युवाओं को जोड़ने पर जोर देगी, खासतौर पर बूथ स्तर तक।

by Mayank Yadav
जनवरी 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Birthday:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी के बाद बसपा प्रदेशभर में संगठन विस्तार का काम शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास करेगी। यूपी के विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार, बूथ स्तर तक कैडर को जोड़ने, और नए लोगों को पार्टी में शामिल करने की योजना बनाई गई है। खासतौर पर युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

संगठन विस्तार की रणनीति

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बसपा अपने संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी के बाद पार्टी द्वारा संगठन विस्तार का कार्यक्रम शुरू होगा, जो विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक जाएगा। पार्टी ने (Mayawati)सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है कि वे अपने क्षेत्रों में इस अभियान को शुरू करें और जिला स्तर पर मंडल कोऑर्डिनेटर की मदद से इसकी रिपोर्ट मायावती तक पहुंचाएं। इसके अंतर्गत पार्टी बस्तियों में कैडर कैंप भी लगाएगी, जिससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय किया जा सके। पार्टी का उद्देश्य है कि अपने पुराने कैडर को पुनः संगठित कर, नये लोगों को भी पार्टी के विचारधारा से जोड़ सके।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026

नये लोगों और युवाओं पर जोर

बसपा का संगठन हाल के वर्षों में कमजोर हुआ है, और पार्टी अब नए चेहरों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पार्टी में युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। 15 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान में खासतौर पर युवा वर्ग पर जोर रहेगा। बसपा की कोशिश है कि नए और समझदार युवा नेताओं को पार्टी में लाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर चुनावी तैयारियों को तेज किया जा सके।

बीजेपी और कांग्रेस की तैयारी

बसपा (Mayawati) के संगठन विस्तार के साथ-साथ, बीजेपी और कांग्रेस भी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीतियाँ तैयार कर रही हैं। जहां कांग्रेस ने नए सिरे से सभी समितियों का गठन किया है, वहीं बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इन सभी बदलावों के बीच बसपा भी अपनी ताकत को फिर से स्थापित करने के लिए अपने संगठन को पुनर्गठित कर रही है।

यहां पढ़ें: UP Police Protest: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, सालों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र
Tags: Mayawati
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Next Post
BEST LONG LASTING PERFUMES

Life style : कैसे एक अच्छे परफ्यूम की च्वाइस, आपको बना सकती है महफिलों की शान

Gorakhpur

Gorakhpur Lakhpati Women: महिलाएं बन रही हैं मालकिन, एक साल में 431 लखपति! जानिए क्या है कारोबार?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist