शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को बताया अवसरवादी, फिर ‘मुकदमेबाजी’ का जिक्र कर मचा दी सनसनी

बीएसपी प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को बड़ा बयान दिया। जहां उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जोरदार हमला बोला तो वहीं बीजेपी पर भी सनसनीखेज अरोप लगाए।

by Vinod
जून 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीएसपी प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को बड़ा बयान दिया। जहां उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जोरदार हमला बोला तो वहीं बीजेपी पर भी सनसनीखेज अरोप लगाए। बीएसपी चीफ ने पार्टी की हार का प्रमुख कारण ईवीएम को बताया। साथ ही मुकदमेबाजी का जिक्र कर सनसनी मचा दी। बीएसपी चीफ के टारगेट पर पहले की तरह चंद्रशेखर रहे और इशारों-इशारों में उन्होंने सपा को भी घेरा।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, कांशीराम और मेरा नाम लेकर अवसरवादी व स्वार्थी लोग दलितों को गुमराह कर रहे हैं। यह जातिवादी पार्टियों की बीएसपी को कमजोर कर खत्म करने की सोची समझी साजिश है। बहुजन समाज के लोगों को इनसे सावधान रहना है। सत्ता में बैठे लोग और विपक्षी दल बीएसपी के पीछे पड़े हैं। पर हमें इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

सितम्बर 22, 2026

मायावती ने कहा कि, सत्ता व विपक्ष में बैठी जातिवादी पार्टियों ने पर्दे के पीछे से विशेषकर दलित एवं अन्य उपेक्षित वर्गों में से कुछ अवसरवादी व स्वार्थी किस्म के लोगों को मैनेज (खरीद-फरोख्त) करके तथा उनके जरिये अनेकों संगठन व पार्टियां आदि बनवाई हैं। अपने फायदे के लिए दलितों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के लोगों को गुमराह करके उनके वोटों को बांटने में लगी है। ये लोग कभी दलित हितैषी नहीं हो सकते। इन्हें सिर्फ बीएसपी को कमजोर करने का काम सौंपा गया है।

मायावती ने कहा, ये कांशीराम का और मेरा नाम लेकर यह कहते घूम रहे हैं कि हम तो इनके मिशन को ही आगे बढ़ाने में लगे हैं। हम बहन जी का भी काफी सम्मान करते हैं। यदि इनकी बातों मे रत्ती भर भी सच्चाई होती तो ये विरोधी पार्टियों के हाथों में खेलकर अपने संगठन एवं पार्टी नहीं बनाते, बल्कि सीधे बीएसपी से जुड़कर उसे मजबूत करते। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। विपक्षी दलों की कटपुतली बनकर बहुजन समाज के वोटों को काट रहे हैं।

मायावती ने आगे कहा कि जातिवादी पार्टियां ईवीएम में धांधली कराकर बसपा के उम्मीदवारों को जीतने भी नहीं दे रही हैं। इस धांधली को लेकर अब विपक्षी पार्टियां भी बोल रही हैं। बीएसपी समेत तमाम दल सभी छोटे-बड़े चुनाव पूर्व की तरह ही बैलेट-पेपर के जरिये कराना चाहते हैं, जो वर्तमान सरकार के रहते संभव नहीं है। सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह हो सकता है, इसलिए पार्टी के लोगों को निराश नहीं होना है। वर्तमान राजनीतिक हालात में ईवीएम वाला सिस्टम कभी भी बदल सकता है।

बीएसपी चीफ े ने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे के विरुद्ध द्वेष, विद्वेष, संकीर्णता व मुकदमेबाजी आदि बढ़ रही है। नेताओं के असभ्य एवं अभद्र आचरण से जनता हैरान व दुखी है। ऐसा विषैला माहौल विकास व आत्मनिर्भरता के प्रयास को बाधित कर रहा है। धन्नासेठों की संपत्ति अब ज्यादातर विदेश में निवेश हो रही है, जिससे यहां गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा व पिछड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अर्थव्यवस्था में अस्थिरता भी चिंता का सबब है।

Tags: BSPChandrashekhar AzadMayawatiMayawati's statement
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

Azad Samaj Party Candidates:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना...

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

Next Post
Hisar

Hisar का दानव: विकलांग सीएससी ऑपरेटर ने कैसे किया नाबालिगों का यौन शोषण?

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक हाईकोर्ट सख्त, मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In