मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Prayagraj: गणतंत्र दिवस पर होगा बसंत पंचमी का स्नान, गजकेसरी योग के चलते इस बार खास है पर्व

by Juhi Tomer
जनवरी 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, धर्म, प्रयागराज, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में संगम की रेती पर चल रहे माघ मेला अब अपने समापन की तरफ बढ़ने लगा है। मौनी अमावस्या के बाद अगला प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी है। यह पर्व इस बार गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को पड़ रहा है और श्रद्धालु चार शुभ योग में संगम सहित दूसरे स्नान घाटों पर पूण्य की डुबकी लगाएंगे।

माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या होती है इसके बाद मेले के समापन की तैयारी शुरू हो जाती है। इसके समापन से पहले आखिरी सबसे बड़ा स्नान पर्व बसंत पंचमी होता है। जिसकी तैयारी अब अधिकारियों ने शुरू कर दी है। हालांकि बसंत पंचमी को मौनी अमावस्या जैसी भीड़ नहीं होती है, फिर भी मेला प्रशासन ने कर्मचारियों को अभी से अलर्ट कर दिया है। चूंकि इस बार बसंत पंचमी का पर्व गणतंत्र दिवस के दिन पड़ रहा है और उस दिन मौसम के भी अनुकूल रहने की संभावना है, इसलिए मेला प्रशासन कुछ ज्यादा ही चौकन्ना है। प्रशासन का मानना है कि जो स्नान घाट और अन्य व्यवस्थाएं मौनी अमावस्या पर थे, वही बसंत पंचमी पर भी बरकरार रहेंगी। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पर्व के एक दिन पहले से बंद हो जाएगा।

RELATED NEWS

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

सितम्बर 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

सितम्बर 7, 2026

उदया तिथि पर होगा बसंत पंचमी का स्नान

ज्योतिर्विद डा. ओम प्रकाशाचार्य के अनुसार बसंत पंचमी की तिथि 25 जनवरी को रात 12:38 बजे शुरू हो जाएगी और अगले दिन 26 जनवरी को दोपहर 10:38 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पर्व उदया तिथि में ही मनाया जाता है, इसलिए बसंत पंचमी का स्नान 26 जनवरी को ही है।
डा. ओम प्रकाशाचार्य कहते हैं कि इस बार बसंत पंचमी पर चार शुभ योग- शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग बन रहे हैं। इससे बसंत पंचमी का विशेष महत्व है।

बसंत पंचमी पर होती है मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां सरस्वती हांथों में वीणा, पुस्तक और माला लिए हुए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन उनकी पूजा होती है। डा. ओम प्रकाशाचार्य के मुताबिक इस बार बसंत पंचमी गुरुवार को है और गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति का होता है, जो ज्ञान के कारक हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार के चलते इस बार बसंत पंचमी पर एक और विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन देव गुरु बृहस्पति अपने मित्र चंद्रमा के साथ अपनी ही राशि मीन में गजकेसरी योग का निर्माण भारत की कुंडली में कर रहे हैं। ऐसे में इस बार की बसंत पंचमी विशेष फलदाई होगी। यह संयोग देश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए शुभकर है। गुरु शिष्य परम्परा के लिए भी बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन गुरुओं की भी वंदना की जाती है।

बसंत पंचमी से ही शुरूआत होती है बसंत ऋतु की

बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है और सर्दी में कमी आने लगती है। खेतों में लहलहाती सरसों से सुगंध बरसती है। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, भवन निर्माण और अन्य मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं।

Tags: Basant PanchamiBasant Panchami 2023Gajakesari Yogameerut-city-generalRepublic DayUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Kanpur house fire:कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Next Post

Meerut News: बहू ने ससुर पर लगाया गलत निगाह से देखने का आरोप, कहा-बदन पर तेल मालिश करना चाहता है, पति को बताने पर पीटा

Kanpur: खुशी दुबे के घर पहुंचने के बाद पुलिस है बेचैन, निगरानी के लिये लगवाया सीसीटीवी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In