Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » गन्ने के खेत में मिली नाबालिग किशोरी का हत्यारा निकला 3 बच्चों का पिता, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

गन्ने के खेत में मिली नाबालिग किशोरी का हत्यारा निकला 3 बच्चों का पिता, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

by Web Desk
20/08/2022

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरा पट्टी गांव में हुई नाबालिग किशोरी की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। घटना के चौबीस घंटे के भीतर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस की पूछताछ में उसने जो खुलासा किया उसे सुन अधिकारी भी सन्न रह गए। आरोपी पहले भी दो शादी कर चुका है। उसके तीन बच्चे है इसके बाद भी उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। चार महीने से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जब किशोरी ने शादी का दबाव बनया तो आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और गन्ने के खेत में उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। यहीं नहीं उसने शव को घसीटकर दूसरे खेत में पहुंचा दिया।

बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरा पट्टी गांव निवासी पृथ्वीपाल निषाद की 17 वर्षीय पुत्री मुन्नी गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह मांगुरगढ़ गांव में स्थित एक गन्ने के खेत के पास उसका चप्पल बरामद हुआ था। इसके बाद छानबीन हुई तो पास के खेत से ही शव को भी बरामद हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान इस मामले में पुलिस को अजय निषाद नाम के युवक के खिलाफ साक्ष्य मिले। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह घर नहीं मिला। उसके फरार होने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार की पूर्वाह्न करीब नौ बजे पुलिस ने आरोपी अजय निषाद की घेरेबंदी की लेकिन पुलिस देख उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो अजय निषाद के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED NEWS

Azamgarh News

आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ते जलस्तर का कहर! कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

August 8, 2025
Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

April 1, 2025

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका किशोरी के साथ चार माह से प्रेम संबंध था। किशोरी उससे शादी करना चाहती थी जबकि वह शादी के लिए तैयार नहीं था। कारण कि वह पहले ही दो शादी कर चुका था। उसके तीन बच्चे भी हैं। पत्नी और गांव के लोगों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता न चले इसलिए उसने किशोरी को रास्ते से हटाने का मन बनाया। इसके बाद गुरुवार को उसे मिलने के लिए सेल्हरा पट्टी गांव में गन्ने के खेत में बुलाया। पहले वह तमंचे से उसे मारना चाहता था लेकिन दिन का समय होने के कारण उसे लगा कि वह पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने किशोरी के दुपट्टे से ही उसका गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद अंधेरा होने पर शव को खींचकर दूसरे खेत में पहुंचा दिया। पुलिस ने अरोपी को जेल भेज दिया है।

Related Posts

Azamgarh News

आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ते जलस्तर का कहर! कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

August 8, 2025
Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

April 1, 2025
Azamgarh News

Azamgarh: 49 साल बाद महिला का परिवार से हुआ मिलन, पुलिस ने पेश की मिसाल

December 25, 2024
CM Mohan in UP

Loksabha 2024: एमपी CM मोहन यादव पहुंचे आजमगढ़, कहा- यूपी पूरे देश को लीड कर रहा है…

February 13, 2024
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

September 22, 2023
Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

August 19, 2023

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा टिकट फाइनल कर रही सपा, इन नेताओं पर जता सकती है भरोसा

June 19, 2023

Barabanki News: मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा तो घबरा गया माफिया, वकील से ऑनलाइन मुलाकात की मांग

May 2, 2023

UP News: असद के फोन से मिला उसके काले कारनामे का VIDEO, शख्स को नंगा कर मारते दिख रहे गुर्गे

April 24, 2023

Karnataka Election 2023: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किन 40 नेताओं को मिली जगह

April 19, 2023
Next Post

UP: पूर्व प्रधान व सचिव ने 300 शौचालयों के हड़पे पैसे, खुले में शौच करने को मजबूर ग्रामीण, DM ने दिए जांच के आदेश

प्रेम जाल में फंसा कर महीनों तक किया बलात्कार, दहेज का बहाना कर तोड़ी शादी तो युवती पहुंची थाने

गोरी नागोरी ने स्टेज पर लेटकर किया ऐसा डांस जिसे देखकर लोगों ने उड़ाए

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India