रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Aligarh Wedding: जिसको बनाना था दामाद… उसी के साथ सास हुई फरार, दुल्हन रो-रोकर बेहाल…

अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी की शादी से ठीक 9 दिन पहले सास अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। साथ में जेवर और ढाई लाख रुपए भी ले उड़ी।

by Mayank Yadav
अप्रैल 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Aligarh
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh wedding scandal: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक चर्चा का विषय बना दिया है। यहां एक महिला ने अपनी ही बेटी की शादी से महज नौ दिन पहले एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और परेशान भी। रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर सास अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं, जाते-जाते घर की अलमारी से ढाई लाख रुपए नकद और सोने के जेवर भी साथ ले गई। अब बेटी तो रह गई सिंगल और सास बन गई दुल्हन! पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है, लेकिन मामला लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है।

जानिए पूरा मामला

यह अनोखा किस्सा Aligarh के मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी Aligarh के ही दादों थाना क्षेत्र के युवक से तय की थी। शादी की तारीख 16 अप्रैल तय थी और तैयारियां भी पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह खुशी चुपचाप एक ‘सास-ड्रामा’ में बदल जाएगी।

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

जनवरी 12, 2026
Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

नवम्बर 7, 2025

2 अप्रैल को लड़की के परिवार ने होने वाले दामाद को ‘शगुन’ में एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया। बस, यहीं से सासू मां का दिल भी गिफ्ट के साथ-साथ दामाद पर आ गया। फोन का फायदा उठाते हुए दोनों के बीच लंबी-लंबी बातचीत शुरू हो गई। शुरुआत में सबको लगा कि सास दामाद से अच्छे रिश्ते बना रही है, लेकिन बात धीरे-धीरे “बिलकुल फिल्मी” होती गई।

कैसे की पूरी प्लानिंग?

बताया जा रहा है कि रविवार को दामाद अपने घर से शादी के कपड़े खरीदने के बहाने निकला। फिर अपने पिता को फोन करके कहा, “मैं जा रहा हूं, ढूंढने की कोशिश मत करना।” इसके बाद फोन बंद हो गया।
जब शाम तक लड़का घर नहीं लौटा, तो परिवारवालों ने लड़की के घर फोन किया, लेकिन वहां से जो खबर मिली, उसने सबके होश उड़ा दिए।

लड़की की मां, यानी दूल्हे की सास भी उसी दिन घर से गायब थी। जब बेटी के पिता ने अलमारी चेक की तो देखा कि करीब ढाई लाख रुपए नकद और सोने के जेवर भी गायब हैं।

यहां पढ़ें: एक्साइज ड्यूटी में अचानक इज़ाफा! क्या अब और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने तोड़ी चुप्पी…

इलाके में चर्चा, पुलिस परेशान

अब यह मामला पूरे गांव में चटखारे लेकर सुनाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं, “सास ने बेटी की विदाई नहीं की, खुद की करवा ली!”
वहीं, लड़की के पिता ने मडराक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। Aligarh पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला पहले ही ‘बोल्ड स्टोरी ऑफ द ईयर’ बन चुका है।

अब सवाल ये है – शादी में बरात किसके लिए आएगी? सास के लिए या बेटी के लिए?

Tags: aligarh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक विवादित बयान का मामला सामने आया है, जिसने सूबे की राजनीति...

Aligarh

Aligarh के 7000 करोड़ के हलाल मीट एक्सपोर्ट पर बवाल: वियतनाम, मिस्र सहित इन 10 देशों में होती है सप्लाई

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Aligarh Halal Certification Meat Export: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी,...

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के...

Aligarh

Aligarh-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 23, 2025

Aligarh accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र में...

Next Post
New EV Policy

दिल्ली में 15 अगस्त से CNG ऑटो हो जाएंगे गायब? जानें क्या है EV Policy 2.0 का न्यू प्लान...

Merrut

मेरठ में शराब कारोबारी के घर पुलिस की छापेमारी, दो गाड़ी से ज्यादा बरामद हुई ब्रांडेड शराब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist