Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आखिर SP को EC से क्यों करनी पड़ी ये बड़ी डिमांड, ‘मुस्लिम महिलाओं की वोटिंग के दौरान बुर्का हटाकर न हो चेकिंग’

यूपी उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान करने के लिए आने वाली मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए।

by Digital Desk
November 19, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

June 11, 2026
Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

May 27, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। मतदान 20 नवंबर को है। करीब एक माह तक चला चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम गया। अधिकारी चुनाव संपन्न कराने में जुट गए। पर समाजवादी पार्टी की तरफ से एक पत्र इलेक्शन कमीशन को लिखा गया। जिसमें मांग की गई है कि वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बुर्का हटाकर चेकिंग न की जाए। सपा ने इलेक्शन कमीशन को लिखे अपने पत्र में कहा, महिलाएं अगर बुर्का पहनकर वोटिंग करें तो पुलिस हस्तछेप न करे। मुस्लिम महिलाएं बुर्का हटाने को लेकर भयभीत हैं। ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाती हैं।

बुर्का हटाकर चेकिंग नहीं की जाए

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का शोर थम गया है। अब कैंडीडेट बिना लाव-लश्कर के लोगों से मिल रहे हैं। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। बूथों पर एजेंटों की नियुक्ति का कार्य भी जारी है, तो वहीं चुनाव से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी वोटिंग कराने को लेकर कमर कस चुके हैं। पुलिस-अर्धसैनिकबलों की टुकड़ियों को पोलिंग बूथों पर रवाना किया जा रहा है। इनसब के बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से इलेक्शन कमीशन को एक पत्र लिखा गया है। पत्र के जरिए सपा ने मांग की कि मतदान के वक्त मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर चेकिंग नहीं की जाए। सपा ने इसके पीछे कई तर्क भी दिए हैं, जिस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है।

सपा ने आयोग से की ये मांग

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मांग की है कि रिटर्निंग ऑफिसर, जिला मजिस्ट्रेट, जनरल ऑब्जर्वर और पुलिस अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया जाए कि 20 नवंबर 2024 को कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता की मतदाता पहचान-पत्र की जांच नहीं करेगा। पत्र में आगे कहा गया है कि मतदाता पहचान-पत्र की जांच करने का अधिकार मतदान अधिकारी के पास है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने अपनी शक्ति और पद का दुरुपयोग किया और सपा समर्थकों, खासकर मुस्लिम महिला मतदाताओं को डराकर उनके बुर्के उतरवा दिए।

सपा ने दिया ये तर्क

सपा ने पत्र के जरिए चुनाव आयोग को बताया कि, इसके बाद महिला मतदाताओं को मतदान केंद्रों से बिना मतदान किए लौटना पड़ा और इससे मतदान प्रभावित हुआ और मतदेय स्थलों पर मतदान प्रतशित में गिरावट आई।समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वोटिंग के दौरान पुलिस के पास वोटर का पहचान पत्र जांच करने का अधिकार न हो. क्योंकि मुस्लिम वोटर पुलिस के नकाब हटाने को लेकर भयभीत हैं। सपा की इस मांग से सियासी घमासान मच सकता है। क्योंकि बीजेपी कई मौकों पर बुर्काधारी महिला वोटर्स की जांच की मांग करती आई है।

बीजेपी ने की थी बुर्का हटाने की मांग

दिल्ली की 7 सीटों पर इस बार हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने भी ऐसी ही मांग की थी। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी का एक प्रतिनिधमंडल, जिसमें विधायक अजय महावर, मोहन सिंह विष्ट, प्रदेशमंत्री किशन शर्मा, वकील नीरज गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि मतदान वाले दिन दिल्ली में जो भी बुर्का पहनकर या मुंह पर मास्क लगाकर मतदान करने आए, उसकी पूरी जांच के बाद ही वोट डालने दिया जाए। महिला अधिकारी या महिला पुलिस उनका चेहरा चौक करे।

सपा-बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर

बता दें, विभिन्न कारणों से रिक्त हुईं विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना भले ही एक माह पहले जारी हुई थी लेकिन इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी दल कई माह पहले से ही सक्रिय हो गए थे। उपचुनाव में बीजेपी और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन से एनडीए को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में उपचुनाव की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली। मंत्रियों को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी जुलाई में ही सौंप दी थी। बीजेपी ने जहां खुद आठ सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं, वहीं मीरापुर सीट पर एनडीए के सहयोगी रालोद का उम्मीदवार मैदान में है।

Tags: election commissionletter written to Election CommissionSamajwadi PartyUP By-election
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Social Media Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Election Commission

Election Commission ने अखिलेश को सिखाया नैतिकता का पाठ: बोले- ‘भेड़िया आया’ चिल्लाना बंद करे सपा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Election Commission On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और समाजवादी पार्टी (सपा) के...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

Next Post
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

Air India International

पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बीच रास्ते में ही छोड़ गए पायलट, यात्रियों ने खूब किया हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist