रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा को किया गया बहाल, सिक्योरिटी विभाग ने जिला पुलिस को भेजा पत्र

उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग ने जिला पुलिस को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 17, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Sanjeev Balyan

Sanjeev Balyan

Share on FacebookShare on Twitter

Sanjeev Balyan: मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा को बहाल कर दी गई है। संजीव बालियान को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग ने जिला पुलिस को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि आवास की सुरक्षा के लिए एक से चार सशस्त्र गार्ड और 3 पीएसओ समेत कुल 8 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सुरक्षा विभाग के आदेश के बाद पूर्व सांसद संजीव बालियान को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले विवाद के बाद संजीव बालियान की सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

मंसूरपुर में बवाल के बाद वापस ली गई थी सुरक्षा

इससे पहले मंसूरपुर डिस्टलरी और खानूपुर गांव के बीच मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण संजीव बालियान चर्चा में आए थे। उसके बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उस समय संजीव बालियान ग्रामीणों के साथ उनके समर्थन में मंसूरपुर थाने गए थे और अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। साथ ही उनकी ओर से दावा किया गया था कि जब वे प्रदर्शन के बाद वापस लौटे तो उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

RELATED NEWS

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026
Muzaffarnagar Village Sealed

Village Sealed: मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा गांव में किसके डर से रास्ते किए गए सील, कौन से यज्ञ के बाद हटाई गईं बल्लियां

अगस्त 27, 2026

ये भी पढ़े: Rinku Singh engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई, सोशल मीडिया पर खुशी की लहर

सुरक्षा वापस लेने पर सीएम योगी को लिखा था पत्र

हंगामे के बाद जब उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई तो उन्होंने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में पूरी स्थिति से अवगत कराया था और इस बात पर नाराजगी जताई थी कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी। इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद काफी हंगामा हुआ था। अब जबकि उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई है और उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, तो माना जा रहा है कि संजीव बालियान की शिकायत को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक अहमियत का भी पता चलता है। सुरक्षा वापस लिए जाने की खबर से बालियान के समर्थक काफी खुश हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Assembly Elections 2025: बहुजन समाज पार्टी ने घोषित की 69 प्रत्याशियों की सूची… विधानसभा चुनावों में नया जोश

Tags: muzaffarnagar NewsSanjeev BalyanY category security
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

Muzaffarnagar Village Sealed

Village Sealed: मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा गांव में किसके डर से रास्ते किए गए सील, कौन से यज्ञ के बाद हटाई गईं बल्लियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Muzaffarnagar Village Sealed:मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र का गांव खलवाड़ा बुधवार को अचानक चर्चा में आ गया। ग्रामीणों ने गांव के...

मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने...

muzaffarnagar wasim death mystery

Mysterious Death: किसकी मौत का रहस्य गहराया वीडियो आया सामने, किस पर लगे गंभीर आरोप कब्र से शव निकाल पोस्टमार्टम हुआ

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 6, 2025

Muzaffarnagar wasim death mystery:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बेहद रहस्यमयी मामला सामने आया है। खतौली कोतवाली क्षेत्र की...

Muzaffarnagar News

मुज़फ्फरनगर में दबंगों का तांडव, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई, वर्दी फाड़कर मचाया हंगामा!

by Gulshan
नवम्बर 3, 2025

Muzaffarnagar News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर कोतवाली...

Next Post
Azaad

Azaad Review: अजय देवगन की मौजूदगी के बावजूद, कमजोर कहानी के फीकी पड़ी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म

Shahid Kapoor

Deva trailer launch: शाहिद का डायलॉग आई एम माफिया ने मचाया धमाल, देवा को फैंस ने बोला ब्लॉकबस्टर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In