मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में बिजली का नया फॉर्मूला, दिन-रात के हिसाब से बदलेंगे दाम, 20% तक बढ़ सकता है बिल

उत्तर प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू होने की संभावना है, जिसके तहत दिन और रात के समय बिजली की दरें अलग-अलग होंगी।

by Gulshan
जनवरी 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध के बीच उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डालने की योजना तैयार की जा रही है, जिससे बिजली और महंगी हो सकती है। प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू करने का विचार किया जा रहा है। इसके तहत दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली दरें निर्धारित की जाएंगी, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के मसौदे में इस व्यवस्था का प्रस्ताव पेश किया गया है।

यह प्रावधान अब तक केवल लघु और भारी उद्योगों के उपभोक्ताओं पर लागू था, लेकिन यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो किसानों को छोड़कर सभी घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर यह योजना लागू होगी। इस व्यवस्था के तहत यूपी के सभी जिलों में पीक आवर्स, यानी शाम 5 बजे से देर रात तक, बिजली की दरें दिन के समय की तुलना में अधिक होंगी।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

यूपी में टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू करने की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने बिजली नियम 2020 में संशोधन करते हुए टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ को लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इस टैरिफ के तहत दिन और रात के समय बिजली की अलग-अलग दरें तय की जाएंगी। यदि यह योजना बिना किसी बाधा के पूरी होती है, तो 1 अप्रैल 2025 से इसे किसानों को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं पर लागू कर दिया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 2.85 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस नई प्रणाली का सबसे अधिक प्रभाव झेलना पड़ेगा। हालांकि, प्रदेश के 15 लाख किसान उपभोक्ताओं को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक सुधार, विभिन्न आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

साल 2023 में भी यूपी में टीओडी व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उपभोक्ता परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते यह प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। अब इसे मल्टी ईयर रेगुलेशन 2025 के तहत दोबारा पेश किया गया है। अगर टीओडी लागू होता है, तो उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, और बिजली की लागत बढ़ जाएगी। टीओडी टैरिफ को लेकर विरोध की शुरुआत हो चुकी है। बिजली उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस फैसले का विरोध करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है और इसे लागू होने से रोकने के लिए आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: Yogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Noida News

नोएडा में जल्द शुरू होगा ओलंपिक सिटी प्रोजेक्ट, 226 गांवों की जमीन मालिकों को मिलेगा मुआवजा

Ram Mandir Anniversary

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज जानें भव्य मंदिर में आज क्या होगा खास ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In