रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh:कैब, ऑटो और ई रिक्शा चालकों के लिए यू पी सरकार ने जारी किए नये निर्देश, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी टैक्सियों और कैबों में ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर दिखाना अनिवार्य किया है। नियम तोड़ने पर गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

by Sadaf Farooqui
मई 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया और सख्त नियम लागू किया है। अब टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं में सफर करने वाले यात्रियों को ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर साफ-साफ दिखाई देना जरूरी होगा। यह जानकारी गाड़ी के अंदर इस तरह लगाई जाएगी कि कोई भी यात्री उसे आसानी से पढ़ सके।

नियम न मानने पर नहीं चलेगी गाड़ी

सरकार ने यह निर्देश सभी जिलों में तुरंत लागू करने का आदेश दिया है। अगर किसी ड्राइवर या वाहन मालिक ने इस नियम का पालन नहीं किया, तो उस गाड़ी को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यानी, नियम तोड़ने पर वाहन का संचालन पूरी तरह से रोका जा सकता है।

RELATED NEWS

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026
Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

जून 30, 2026

महिला आयोग की सिफारिश पर लिया गया फैसला

इस फैसले के पीछे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अहम भूमिका रही है। कुछ समय पहले आयोग की अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि सभी सार्वजनिक गाड़ियों में ड्राइवर की जानकारी साफ तौर पर दी जाए। ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा का एहसास हो।
किसलिए जरूरी है यह जानकारी?

 

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी में ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देने से, अगर कोई महिला यात्री असहज महसूस करती है या किसी तरह की परेशानी होती है, तो वह तुरंत ड्राइवर की पहचान कर सकेगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस या विभाग को शिकायत कर सकेगी। इससे गलत व्यवहार करने वालों पर लगाम लगेगी और महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी।

नियम तोड़ने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

आने वाले समय में अगर कोई वाहन इस नियम का पालन नहीं करता, तो उसके खिलाफ जुर्माना, चालान या यहां तक कि परमिट रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने साफ कर दिया है कि महिला सुरक्षा से जुड़ा यह नियम हल्के में नहीं लिया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन में बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार का मानना है कि इस नियम से सार्वजनिक यातायात सेवा में पारदर्शिता आएगी। साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का अहसास भी मजबूत होगा। यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद सफर की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Tags: public safetywomen empowerment
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Lucknow Fire Tragedy Accountability

Fire Tragedy Accountability: “पापा, मुझे बचा लो…” एक पुकार, एक हादसा, सुरक्षा किसकी जवाबदेही, हर घटना के बाद क्यों दोहराई जाती है वही कहानी?

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Fire Tragedy Accountability: "पापा... प्लीज मुझे बचा लो..." यह सिर्फ एक बेटे की आखिरी पुकार नहीं थी। यह उस...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Next Post
Odisha News

छापे के डर से इंजीनियर ने उड़ाए नोट! खिड़की से फेंके 2 करोड़ के बंडल...

WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर आगया है ये नया फीचर, अब logout करने पर भी सेफ़ रहेगा डेटा

WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर आगया है ये नया फीचर, अब logout करने पर भी सेफ़ रहेगा डेटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist