बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

छठ के पवित्र त्योहार से महकेगा यूपी का नोएडा, 25 हजार लीटर के साथ हुआ खास इत्र का इंतज़ाम

आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां नोएडा में पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में घाटों की मरम्मत और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए ड्रोन से पुष्पवर्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ होगी, जिससे चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।

by Gulshan
अक्टूबर 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : छठ महापर्व की तैयारियाँ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ज़ोरों पर हैं। चेरी काउंटी सोसाइटी के समीप नेफोवा फाउंडेशन और पूर्वांचल एकता मंच मिलकर आयोजन की सभी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस क्षेत्र में व्रतियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। घाटों की सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। गढ़ गंगा से लगभग 25 हजार लीटर गंगाजल दो टैंकरों के माध्यम से लाकर घाटों पर अर्पित किया जाएगा। घाटों को कन्नौज के इत्र से सुगंधित किया जाएगा और पूजा के दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी।

छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ होगी। इस दिन श्रद्धालु पवित्र स्नान कर प्रसाद की तैयारी करते हैं। 26 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा, जब व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और संध्या के समय पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। 27 अक्टूबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में भी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक तैयारियों में लगे हैं।

RELATED NEWS

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

सितम्बर 1, 2026

सांस्कृतिक रंगों से सजेगा पर्व

नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार एकमूर्ति गोलचक्कर के पास भव्य छठ आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ खास आकर्षण होंगी। 25 अक्टूबर को प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी, 26 अक्टूबर को बिहार के लोकप्रिय लोकगायक धीरजकांत मंच संभालेंगे। 27 अक्टूबर को आसपास की सोसायटियों में रहने वाले स्थानीय कलाकारों को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : ‘अब भगवान हमें धर ले…’ आश्रम में आए गीता मनीषी ज्ञानानंद…

पूर्वांचल एकता मंच के उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि हर साल छठ व्रतियों की संख्या बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए चेरी काउंटी छठ घाट पर लगभग एक से डेढ़ हजार श्रद्धालुओं के एक साथ पूजा करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता के लिए एक नया घाट भी तैयार कराया जा रहा है, ताकि सभी श्रद्धालु सहजता से पूजा-अर्चना कर सकें।

Tags: UP News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Next Post
Diwali News

Diwali News : दिवाली से पहले जब्त हुई जहरीली मिठाई, चंदौली से दिल्ली तक लिया गया बड़ा एक्शन

Arjun Bijlani

19 की उम्र में पिता को खोने के बाद, अकेला बना था परिवार का रखवाला, अब Rise And Fall के विनर बन फैंस के दिलों पर छाए अर्जुन बिजलानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist