रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: ‘पुष्पा स्ट्राइल’ पर गरजा स्कूल का चपरासी, बीजेपी सांसद को 39 सेकेंड में दी 27 गालियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बीजेपी के सांसद को स्कूल का चपरासी पुष्पा स्ट्राइल पर फटकार लगाते हुए सुनाई पड़ रहा है।

by Vinod
मई 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बीजेपी के सांसद को स्कूल का चपरासी पुष्पा स्ट्राइल पर फटकार लगाते हुए सुनाई पड़ रहा है। चपरासी ने सांसद को 39 सेकेंड में 27 गालियां दी। साथ ही खुद को एक नेता का करीबी बताते हुए सांसद और उनके प्रतिनिधि को धमकी दी। ऑडियो वायरल होते ही चपरासी को सस्पेंड कर दिया गया है।

बिल्हौर में तैनात है चपरासी

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो बिल्हौर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चपरासी बिल्हौर के एक स्कूल पर पदस्थ था। वायरल ऑडियो में चपरासी ने 39 सेकेंड में सांसद को 27 गालियां दीं। उसने सांसद ही नहीं उनके प्रतिनिधि समेत कई जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आनन-फानन बीएसए ने चपरासी को सस्पेंड कर दिया है। उसे बीआरसी बिल्हौर से अटैच कर दिया है। पुलिस ने चपरासी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एक ग्राम प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
Janardan Mishra Ethanol Statement

Controversial Statement: एथेनॉल पर विवादित बयान देकर बुरा फसे BJP – MP , जानिए कौन हैं रीवा सांसद, क्या कहां था

अगस्त 10, 2026

पूरा ऑडियो 23ः25 मिनट का

जानकारी के मुताबिक, जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें स्कूल चपरासी और एक जनप्रतिनिधि के बीच बातचीत हो रही है। पूरा ऑडियो 23ः25 मिनट का है। इसमें चपरासी कानपुर के एक सांसद के अलावा उनके प्रतिनिधि समेत कई नेताओं के बारे में बात कर रहा है। जिस जन प्रतिनिधि से उसकी बात हो रही है, वह चपरासी को चरण स्पर्श बोलता है। कुछ देर तक चपरासी ने रवि नाम के किसी ठेकेदार के बारे में अभद्र बातचीत की फिर उसकी गालियों का निशाना सांसद बन गए।

सांसद में दम है तो मुझे जेल भिजवाकर देखे

चपरासी ने पुष्पा स्ट्राइक पर सांसद के जनप्रतिनिधि को खरी-खोटी सुनाई। चपरासी ने जमकर गाली देने के बाद यह भी कहा कि वह मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सांसद में दम है तो मुझे जेल भिजवाकर देखे। इस पर दूसरे छोर पर मौजूद जनप्रतिनिधि ठहाके लगाता है। ऑडियो में चपरासी ने जाति विशेष, अफसरशाही और न्यायपालिका को भी निशाना बनाया। पूरी बातचीत में वह एक विधायक के इशारे पर क्षेत्र की राजनीति चलने की बात कह रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन चपरासी हत्थे नहीं लगा।

चपरासी का पुराना विवादित इतिहास

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गालीबाज चपरासी का पुराना विवादित इतिहास भी है। चार साल पहले वह एक वसूली कांड में चर्चा में आया था। तब एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने कारोबारियों को मारपीट कर लूटपाट की थी। उसकी मुखबिरी में यह चपरासी संलिप्त पाया गया था। महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी, जबकि यह जोड़तोड़ करके बच गया था। कहा जाता है कि उस मामले में कारोबारियों के ठिकाने और उनके पास मौजूद रकम की सूचना चपरासी ने ही महिला इंस्पेक्टर को दी थी।

कुर्सी पर बैठकर बाबू का काम करता है

सूत्रों की मानें चपरासी एक दल से जुड़ा हुआ है। चपरासी की पकड़ लखनऊ में कई कद्दावर नेताओं से भी है। सूत्र बताते हैं कि चपरासी चुनावों के वक्त एक्टिव रहता है और दल की जीत के लिए जमीन तैयार करता है। सूत्र बताते हैं कि चपरासी स्कूल में बहुत कम आता है। अगर स्कूल आया भी तो वह कुर्सी पर बैठकर बाबू का काम करता है। चपरासी को लेकर स्कूल के टीचर्स भी बहुत परेशान रहते हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की पुष्टि न्यूज वन इंडिया नहीं करता।

Tags: BJP MPkanpurpeon abusedschool peon
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Janardan Mishra Ethanol Statement

Controversial Statement: एथेनॉल पर विवादित बयान देकर बुरा फसे BJP – MP , जानिए कौन हैं रीवा सांसद, क्या कहां था

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Janardan Mishra Ethanol Statement: मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Next Post
Gold Price Today

आज आपके शहर में सोना-चांदी कितना महंगा? फटाफट जानें ताज़ा रेट – अभी चेक करें

Today Weather update

प्रचंड गर्मी के बाद बरसेगी राहत की बारिश! आंधी-तूफान मचाएंगे कहर, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम हाल ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In