सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

आखिरकार PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, इसके पीछे की वजह जानकार PAK में मचा हड़कंप

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के कारण पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौर रद्द, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी जानकारी।

by Vinod
अप्रैल 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के कारण पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा रद्द हो गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत दुखी हैं। सारे कार्यक्रमों को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी बड़ी बैठकें कर रहे हैं और 26 लोगों की जान का किस बदला लिया जाए, उस ऑपरेशन को लेकर सेना के साथ रणनीति बना रहे हैं।

कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आना था। पीएम मोदी को एक जनसभा को संबोधित करने के साथ कानपुर मेट्रो के द्वितीय सेक्शन के अलावा 20,656 करोड़ रुपये बजट की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। कार्यक्रम के लिए सीएसए विवि में पांच हेलीपैड बनाए गए थे। सोमवार को एसपीजी कानपुर पहुंची और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी शुरू कर दिया था। लेकिन पलहगाम में आतंकी हमले के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

RELATED NEWS

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

नवम्बर 20, 2025

LOC पर फिर फेल हुई आतंकी साजिश केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

नवम्बर 8, 2025

आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या

दअअसल, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में देश और विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। सभी लोग भारत के स्वीजरलैंड में खूबसूरती को निहार रहे थे। तभी पहाड़ पर 7 से 8 आतंकवादियों ने  हथियारों से लैस होकर धावा बोल देते हैं। आतंकवादी नाम और धर्म पूछकर लोगों की हत्या करना शुरू कर देते हैं। करीब 10 से 15 मिनट तक आतंकी आतंकी हमले को अंजाम देते हैं। हमले में 26 लोगों की मौत हो जाती है और 10 से 15 पर्यटक घायल हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले को टीआरएफ के आतंकियों ने अंजाम दिया है।

भारत कर सकता है जबरदस्त पलटवार

आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ तत्काल आपात बैठक बुलाई। शाह पहलगाम का दौरा किया। पीएम नरेंद्र मोदी सउदी की यात्रा पर थे। ऐसे में उन्होंने अपना सउदी दौर बीच में छोड़कर भारत आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के साथ बैठक की। अमित शाह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में हैं। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इस आतंकी हमले से पूरे देश मे ंउबाल है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत पाकिस्तान पर जबरदस्त पलटवार कर सकता है।

आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद कानपुर के साथ ही यूपी के सभी जनपदों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हमले के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सभी कमिश्नरेट और जिलों को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही, प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हवाई अड्डों आदि की निगरानी बढ़ा दी गई है। देर शाम डीजीपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस बाबत अहम दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

कुछ इस तरह से बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदनाएं जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

कुछ इस तरह से बोले अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की भयावह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। ये हमला हर दृष्टिकोण से निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्रातिशीघ्र उपचार के लिए देश की सबसे अच्छी चिकित्सा सेवाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। केंद्र की सरकार को सबसे पहले सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की जरूरत है, तभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रह सकता है।

 

Tags: 26 people killed in the attackJammu KashmirPM Narendra Modi's Kanpur visit cancelledterrorist attack in Pahalgam
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

LOC पर फिर फेल हुई आतंकी साजिश केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

by Kanan Verma
नवम्बर 8, 2025

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) : शनिवार सुबह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो...

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2025

Mata Vaishno Devi Route Landslide: मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी...

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली आनलाइन डेस्क। दिल्ली से एकबार फिर अगस्त पार्ट टू का शंखनाद हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और...

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर...

Next Post
Health news : बच्चों की लंबाई, दिमाग और इम्युनिटी बढ़ाने वाली रोटियां जानिए कौन-सा अनाज है सबसे असरदार

Health news : बच्चों की लंबाई, दिमाग और इम्युनिटी बढ़ाने वाली रोटियां जानिए कौन-सा अनाज है सबसे असरदार

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist