बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का होने जा रहा है आगाज़, 4500 खिलाड़ी लेंगे भाग, जानिए क्या-क्या है सरकार की तैयारी

by Juhi Tomer
अप्रैल 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी 25 मई से 3 जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन जनपद में होना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को बहुत ही भव्य ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन नवनीत कुमार सहगल के द्वारा सेलेक्ट एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गहन बैठक की गई।

सभी खिलाड़ियों को मिलेंगी ये व्यवस्थाएं

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश एवं जनपद का सौभाग्य है कि इतना बड़ा इवेंट खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में आयोजित होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारीगण इस महत्वपूर्ण आयोजन की महत्ता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने स्तर की तैयारी समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए। इस इवेंट को संपन्न कराने के लिए जो एजेंसियां नामित की गई हैं उनके प्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश के बाहर से लगभग 4500 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था गुणवत्ता परक रुप से एवं खान-पान में थ्री स्टार की व्यवस्था एवं ट्रांसपोर्ट में एयर कंडीशनर वाहनों की व्यवस्था तथा ईवेंट के दौरान जनपद का आवागमन सुचारू रहे, इस उद्देश्य से सभी संबंधित विभागीय स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने स्तर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गण इस आयोजन को संपन्न कराने में इस प्रकार से कार्य करेंगे कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और जब वह इस आयोजन के समापन बाद अपने गंतव्य को लौटे तो उनके द्वारा इस इवेंट की प्रशंसा की जाए। वह तभी संभव होगा जब सभी संबंधित अधिकारी गण कार्य योजना बनाकर इसको संपन्न कराने के लिए अभी से अपने-अपने कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं शारदा यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को प्रवास कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रदेश में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन से विश्वविद्यालयों में खेल का माहौल बनेगा और यहाँ के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर मुख्य सचिव नवनीत कुमार सहगल को आश्वस्त करते हुये कहा की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए आपके द्वारा प्रोटोकाॅल के अनुरूप जो दिशा निर्देश प्राप्त हुये है उनका सभी सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा मानकों के अनुरूप आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस बैठक का सफल संचालन अपर जिला अधिकारी वि0/रा0 वंदिता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस बैठक में अपर जिला अधिकारी प्रशासन डा0 नितिन मदान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील शर्मा, डायरेक्टर खेलो इंडिया अमर ज्योति, डीडी खेलो इंडिया शिबानन, प्रभारी अधिकारी (सं0का0) उमेश चंद्र निगम, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा धर्मेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags: khelo india universitylatest up newslatest up news in hindiUP BreakingUP NewsUP News UpdatesYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Next Post

Bloody Daddy से Shahid Kapoor का डेंजरस लुक आया सामने सोशल मीडिया पर टीजर को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Noida Hotel Lift Break: नोएडा में टूटी होटल की लिफ्ट, कई लोग हुए घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In