शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं मनौरी गांव में एक अन्य युवक का शव कमरे में मिला।

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बुधवार शाम करीब छह बजे चारों युवक गंगा नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब युवकों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया।

शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने डूब रहे तीन युवकों राजा, सुशील और गुलशन को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि चौथा युवक शेखर उर्फ पेटू पुत्र दिनेश गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में समा गया। काफी प्रयास के बावजूद उस समय उसका पता नहीं चल सका।

RELATED NEWS

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

अगस्त 7, 2026
Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

अगस्त 6, 2026

गोताखोरों ने खोजा

घटना की जानकारी मिलते ही शेखर के स्वजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक खोजबीन चलती रही, लेकिन बुधवार को उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद गुरुवार को तलाश के दौरान शेखर का शव बरामद कर लिया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने बताया कि नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

अंतिम संस्कार के बाद

बताया गया कि मनौरी गांव निवासी 35 वर्षीय कल्लू पुत्र मोती लाल की बीमारी के कारण मौत हुई थी। बुधवार को गांव के लोग उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ युवक गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और हादसा हो गया।

ग्रामीणों की तत्परता और नाविकों की मदद से तीन युवकों की जान बच गई, लेकिन शेखर को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

कमरे में मिला शव

मनौरी गांव में बुधवार को ही एक दूसरी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां 35 वर्षीय मशरूम अहमद उर्फ कल्लू पुत्र महबूब अली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में मिला। बताया गया कि वह ड्राइविंग और मजदूरी का काम करता था और पिछले कुछ समय से अकेले रह रहा था।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार, मशरूम अहमद ने उड़ीसा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर उड़ीसा चली गई। तब से मशरूम अहमद घर में अकेला रह रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि मशरूम अहमद के अकेले रहने के दौरान उसकी दिनचर्या में भी बदलाव आया था। मंगलवार शाम वह घर पहुंचने के बाद अपने कमरे में चला गया। बुधवार शाम तक जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने आवाज देकर उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में मशरूम अहमद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अविनाश सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Crime NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Big Reveal: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पढ़ाई को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही...

Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Tarun Tejpal Case : करीब 13 साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा कानूनी...

Honor Killing Agra Ankita Sharma

Agra Crime : ITBP जवान की पत्नी की हत्या, पिता ने ‘इज्जत’ के नाम पर ली बेटी की जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

 Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जैतपुर थाना क्षेत्र...

Jamnagar Murder Case

Mystery Murder Case: दृश्यम’ जैसी असली कहानी, खुला ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झूठ, फैक्ट्री के 12 फुट नीचे मिला कंकाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Mystery Husband Murder Case : गुजरात के जामनगर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला लोगों को फिल्म दृश्यम की याद...

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

Next Post
Reservation Sub Quota

Supreme Court: आरक्षण में आय आधारित सब-कोटा की मांग का केंद्र ने क्यों किया विरोध, जानिए सरकार की राय

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist